ITSins :- Youth power can change INDIA into भारत !!!


आज बात करते है उस “शक्ति” की जिसके सामने अच्छे-अच्छे लोहा मानते है, मन में जोश होता है कुछ नया करने का जज्बा होता है, नए समाज के निर्माण के स्वप्न होते है और ऐसी एकता होती है की “एकता “ की परभाषा भी उन्ही से बनती है ! जी हाँ यह है हमारे देश की “युवा-शक्ति” यदि ये शक्ति सकारात्मक सोच के साथ समाज में उतरती है तो ऐसा समाज बन जाता है की उसमे शांति की पूजा होती है !ईमानदारी की सराहना होती है !परन्तु यदि यही युवाशक्ति अपने नकारत्मक एकता से उतरती है तो समाज की दशा और दिशा दोनों ही दयनीय हो जाती है !
अब बात करते है उस तद्य की जिसके कारण इस युवाशक्ति की बात हो रही है,अन्ना अनशन , लोकपाल बिल, “IAC” ये शब्द तो हमने सुने ही है जो आज कल बहुत ही प्रचलित है और आज के विकास की मांग है! “अन्ना जी” जिनके लोग जेलों पर चले गए ! लोग भूख हड़ताल पर उतर आये ! देश के लिए जान देनो को तैयार “अन्ना “ देश की युवाशक्ति के आदर्श बन चुके है ! लोकपाल बिल के लिए “अन्ना जी” के साथ जिस एकता का अनावरण हुआ है शायद ही कभी पहले हुआ होगा, वो भी खासकर युवाशक्ति में ! जो कभी आपस में भिडे रहते थे वो भी आज सडको पर ह्हाथ में तिरंगा लेकर “अन्ना जी” के समर्थन में उतर चुके है !
ITSins भी उन्ही युवाशक्ति में से एक है जिन्होंने अन्ना जी के समर्थन के लिए उस विश्ल रैली का आयोजन किया जिसमे लगभग 700 छात्र/ छात्रों ने भाग लिया, वो भी किसी कड़ी धुप में दोपहर है 12:30 बजे ! कड़ी धूप में इन्होने रैली इसलिए निकली क्योंकी ये देश को दिखाना चाहते थे की अन्ना आप कमजोर नहीं है “हमारी शक्ती आप के साथ है” ! ITSins ने करीब ३ घंटे की इस रैली में ५ किलोमीटर का रास्ता तय किया ! हाथ में “तिरंगा” और मुख में देशभक्ति के गीत और नारे थे और साथ में देशभक्ति का जज्बा ! कड़ी धूप में रैली निकालने के बाद उन्होंने परिचौक(ग्रेटर नोएडा) में रैली का समापन किया और जल ग्रहण किया ! कई छात्र/छात्राओं ने अपने विचारों में भ्रष्टाचर रूपी कीड़े को खत्म करने की बात कही तो कई ने लोकपाल बिल के जरिये देश विकास की बात कही !कुछ भी इस रैली में कुछ तो था !
ये है देश की युवाशक्ति जो जब चाहे , जो चाहे,जैसे चाहे कर सकती है !! (सकरात्न्मक अथवा नकारात्मक)

एक अपील : एक काम देश के नाम !!!


आजाद भारत की उम्र 64 वर्ष पूरी होने वाली है और उसने इसी छोटी सी उम्र में इतने आघात सह लिए है जिससे देश में विनाश का 'साया' मडराने लगा है ! पहले ही उसे खंडित कर –कर के अनेक टुकडो में बाँट दिया है ,संयुक्त भारत से खंडित भारत में बदल दिया है ! आजादी के 137 वर्ष पहले यह भारत एक बड़ा साम्राज्य का धारक था लेकिन अंग्रेजो की कूटनीतियों ने इसे मात्र 137 वर्षों में 7 भागो में बाँट दिया ! जिसमें आज हम भी एक भाग है सोचिये यदि सात भाग हो जाने के बावजूद हम इतनी बड़ी शक्ति है उन सात भागो के साथ हम क्या होंगे ! खैर - यहाँ बात है आज के भारत के जो आधुनिकताओ से इतना घिर चुका है की यहाँ के निवासी अपनी अवश्यकताओ को पूरा करने के लिए किसी अन्य की नही सोचते ! गरीबो का शोषण इस हद तक पहुछ चुका है “किसी गरीबी योजना का लाभ लेने के लिए लगी पंक्ति में भी गरीब सबसे पीछे ही होता है” नेताओ और बड़े अधिकारियो की बात क्या करें, यह सारी महानता तो उन्ही की है उन्ही के नियम कानून तो देश के गरीब को और गरीब और अमीर को और अमीर बनाने में सहायक है ! देश की 80% सरकारी योजनाओ का लाभ गरीबो को नहीं मिलता है ! उन्हें अपने किसी सरकारी काम के लिए दफ्तरों के हजार चक्कर लगाने पड़ते क्योंकि उसके पास मुद्रा रूपी प्रसाद देने को नहीं होता ! किसी बड़े की शिकायत से गरीब पर कार्यवाही जरुर होती है पर किसी गरीब के कहने पर बड़ों पर कार्यवाही नहीं होती ! आज यह है हमारा देश !!
लेकिन अभी इतना ज्यदा उम्रदराज नहीं हुआ है की इस देश की इस तरह की बिमारियों को रोका न जा सके ! किसी देश के लिए ६४ साल ज्यादा नहीं होते है बस हमें अभी से “अति – आत्मविश्वासी” बनने के जरुरत है !
हम इजराइल का इतिहास देखते है, यह वह देश जिसमे एक समय पर यहूदियों को पूरी तरह से बहार कर दिया गया था लेकिन उनके आत्मविश्वास की वजह से आज पुनः वह देश विश्व के मानचित्र में अपनी अलग पहचान बना चुका है! फिर भी हम तो अभी भी अपने ही देश में है तो क्या हम “एक काम देश में नाम” नहीं कर सकते! इजराइल के निवासी जब वहाँ से अलग हुय्र तो वो अलग अलग देशो में चले गए और फिर उन्होंने वहाँ से अपने देशवाशियो से संपर्क साधना सुरु किया उनका ध्येय वाक्य था “अगली बार येरुसलम में मिलेगे” और उन्होंने यह कर दिखाया !हमें भी ध्येय बनाकर देश के लिए कुछ करना होगा वरना “इकबाल की पक्तियों पर सोचना पड़ जायेगा ---
“ "वतन की फिक्र कर नादान मुसीबत आने वाली है !
तेरी बरबादियों के मश्वरे हैं आसमानों में !
न समझोगे तो मिट जाओगे ए हिंदुस्तान वालों!
तुम्हारी दास्तान भी न होगी दास्तानों में।"
अभी भी समय है आवाज भी उठ चुकी है, उस आवाज में शक्ति भी आ चुकी है उसे समर्थन भी पर्याप्त है, उसी पर्याप्त संख्या से सरकार घबरा चुकी है ! लेकिन यह कार्य केवल उस पर्याप्त जनसंख्या का नहीं है यह कार्य है 120 करोड़ भारतीयों का जिसने दुनिया को तो हिला दिया है ! अब देश के लिए कुछ करना है इसे अपील समझे या सुझाव लेकिन हर भारतीय का कर्तव्य है की उसे “भ्रष्टाचार की इस लड़ाई में अपना सहयोग देना होगा” अभी तक हमने सरकार की तानाशही देखी है लेकिन सरकार अब हमारी अहिंषा देखेगी !अब सब के दिल में बस एक ही ध्येय वाक्य होगा – “16 तारीख को दिल्ली में मिलेगे “.....
न तेरा है न मेरा है !
ये हिंदुस्तान सबका है !
नहीं समझी गयी ये बात !
तो नुकसान सबका है !!
.............
लोकपाल बिल सर्कार की तरह नहीं जनता की तरह बनेगा, उसमे प्रधानमंत्री भी आएंगे और उनके संत्री भी आएंगे! संसद भी आयेगी और अधिकारी भी आएंगे ! इसमे हर उस तबके के व्यक्तित्व को आना होगा जो सरकारी कार्यों में रूकावट पैदा करने की चेष्टा करता है !!
वंदे मातरम !!!

“कट्टर” Friendship की ओर बढते कदम !!- अंकुर मिश्र "युगल"


राष्ट्रभाषा में वैसे तो सभी शब्दों की नाजुकता और शालीनता का अपना अलग ही महत्व है, लेकिन कुछ शब्द ऐसे भी है जिन्हें हमें परिभाषित करने के लिए व्यावहारिक जीवन का सहारा लेना ही पड़ता है ! हमें हमें उन शब्दो की वास्तविकता और उसका अर्थ व्यावहारिकता से ही पता चलती है ! उसी शब्दकोष में एक शब्द है “दोस्ती” पर्याय में देखे तो मित्रता, बंधुता ,सहयोगी अदि अनेक सब्दो का परिवार है, जिसकी परिभाषा की जरुरत शायद ही किसी को हो ! यह वह शब्द है जो ईमानदारी, सहायता , सत्यता आदि शदो की गरिमा को धोड़ा बहुत बचा के रखे हुए है ! इस संसार में शायद ही कोई ऐसा होगा जिसके पास दोस्त न और कहे तो “कट्टर” दोस्त न हो ! अप “कट्टर” का अर्थ तो जानते हो होगे , और सुना भी होगा – कट्टर हिंदू, कट्टर मुसलमान,कट्टर ........., कट्टर........... अदि (कार्य की अधिकतम सीमा) !आज हम बात करते है “कट्टर” दोस्ती की , शायद मै सोचता हू इसके लिए किसी धर्म, किसी जाति, किसी समाज या किसी विशेष समुदाय से जुडाव जरुरी नहीं है यह सभी धर्मो ,समुदायों ,जातियों आदि का महामिलाप हो सकता है !लेकिन आज का मुद्दा यही है “कट्टर” बनना सभी चाहते है लेकिन उसकी वस्तविकता से कोई आँख नहीं मिलाना चाहता है ! क्या आप सोच सकते है - जिस दिन “कट्टर” दोस्ती रूपी महासागर में विश्व के 6 अरब जनसंख्या का मिलाप हो गया उस दिन आतंकवाद’, अलगाव-वाद’, ‘जातिवाद’, ’क्षेत्रवाद’ आदि विवाद बर्बाद हो जायेंगे ! इस कट्टरपंथी में आप उस समाज का अविष्कार कर सकते है जिसमे ईमानदारी, संय्वादिता, शालीनता आदि का “अंकुरण” हो ! यही एक ऐसा समाज है जो भविष्य के विनाश को रोक सकता है, अन्यथा परिणाम तो सभी को पता है ! वैसे तो प्रत्येक काम के लिए प्रत्येक दिन उपर्युक्त होता है लेकिन यदि हमें ऐसा दिन मिल जाये जिसका इतिहास भी हमसे उसे करने को कहता है जैसा की “Friendhip Day” जो विश्वविख्यात है और “दोस्ती” की महँ दस्ता भी अपने आप में समाये है ! तो क्यों न हम इस कट्टरपंथी रूपी दोस्ती के साम्रज्य की सुरुआत इसी दिन से करे अपनी दोस्ती की श्रृंखला को बढ़ाते हुए विश्व स्तर तक पहुचाये जिससे विश्व हित की इस मिहीम के संचालक और हिस्सा बने !!!

क्या “जान” की कीमत वक्तव्य है !- अंकुर मिश्र “युगल”

आज के भारत पर आतंको की बरसात का प्रमुख कारण “हमारी सुरक्षा व्यवस्था” है !लगातार सरकार के झांसो में फस रही भोली जनता आखिर कैसे माने की वो सुरक्षित है !जब ‘पालनहार’-सरकार ही हार माँन लेती है तो जनता की क्या मजाल ......! सरकार तो यहाँ तक कह डालती है की “हम हर तरह के आतंक से निपटने में सक्षम नहीं है !” आखिर इस वक्तव्य का क्या मतलब समझा जाए! क्या हमारी सरकार केवल हर तरीके की महँगाई बढाने में माहिर है !! क्या सरकार का ध्यान देश बचाने में नहीं है !! क्या सरकार के कोषागार में धन की कमी है जिससे देश की सुरक्षा व्यवस्था सुधारी जा सके !!क्या जनता को इस तरह के शब्दों के साथ दहशत में लाकर आतंरिक आतंक फ़ैलाने का इरादा है !! या कुछ और .. कही इटली की याद .......!
कुछ भी हो लेकिन ऐसे वक्तव्यों के साथ सरकार के लिए जनता के कुछ प्रश्न जरुर बनते है – सरकार कह रही है की “हम ‘हर’ तरीके के हमलों से निपटने में सक्षम नहीं है “ तो सर्कार ये बताये की आखिर कौन सा ऐसा हमला है जिसे उसने रोक लिया है या भूत में रोक लिया था ,...........
क्या २६/११ के हमले को रोका नहीं जा सकता था , क्या मुंबई में हुए १९९३ या ट्रेन ब्लास्ट को राका नहीं जा सकता था, क्या संसद के हमले को रोका नहीं जा सकता था और क्या एसे अनेक हमले जो हमने झेले है उन्हें रोका नहीं जा सकता था और यदि सरकार एक भी हमला रोकने में सक्षम होती तो उसे ऐसे वक्तव्य बोलने का अधिकार था !
सोचनीय तो यह है हम करोड़ो रुपये रक्षा के लिए खर्च करते है और इन सबके बावजूद ये सब ..........! इन करोड़ों के करोड़ो का दर्द ढोता है एक साधारण व्यक्ति जिसके लिए जीविका भी मुश्किल होती है ! आज सुरक्षित भी वही है जो ऊपर है ,ये कडवा सत्य है हमने/ आपने कभी ये नहीं सुना होगा के किसी बड़े राजनेता का आतंकी हमले में स्वर्गवास हो गया ! और हो सकता है की कभी भविष्य में ऐसे समाचार सुनने को मिले भी नहीं , और जिस दिन ऐसी खबर सुनने को मिलेगी उस दिन आप देखेगे की सुरक्षा व्यवस्था में किस तरह बदलाव आते है ! परन्तु ऐसा भविष्य में होगा ही नहीं क्योंकि आज के इन सभी कांडो के पीछे ...............................................................................................!
एक और सत्य जिस पर हमनें ध्यान नहीं दिया होगा किसी गरीबी योजना का लाभ लेने के लिए जब गरीबो की पंक्ति लगती है तो हम देखते है उस पंक्ति में भी गरीब गरीबी झेल रहा होता है और सबसे पीछे खड़ा होता है !यही रवैया आज की सुरक्षा व्यवस्था पर लागू है !
आज प्रमुख रूप से सुरक्षा तो उन्हें दी जाती है जो उचे-उचे पदों पर है, जिनके पास शक्ति है ! सोचनीय यह है की उस सुरक्षा का फायदा भी वही लेते है - जो गरीबो के लिए दी गई है आखिर यहाँ भी गरीब गरीबी की योजना में गरीबी महसूस करता है , और प्रमुखतः वही इन हमलों का शिकार होता है !!
उपर्युक्त से स्पष्ट है हर छोटी से छोटी व् बड़ी से बड़ी समस्या का कारण “हमारा संचालन” और “संचालक “ है उसी की वजह से आज की समस्याए “आज” पर और “हम” पर हावी है ! भ्रष्टाचार होता है , महंगाई होती है, बलात्कार होते है और आतंकी हमले होते है ! करोड़ो के धन के साथ-साथ लाखो की जाने जाती है और प्रतिउत्तर में नेताओ के वक्तव्य आते है, वह भी ऐसे वक्तव्य जो शहीदों को लज्जित करते है ! आज के भारत को आज के सामने रखने के लिए और आज की चुनौतियों से लड़ने के लिए हमें सुद्रिड संचालक और संचालक के आवश्यकता है !

"गूगल प्लस" है "प्लस" या "माइनस" :- अंकुर मिश्र "युगल"



आज "फेसबुक" के नाम और कम से लगभग सभी परिचित होंगे ! यही वो कड़ी जिसने "सोशल" नेटवर्किंग के जरिये खुद के लिए व्यवसाय और लोगो

को जोडने के लिए एक मार्ग तैयार किया !इससे पहले भी अनेक सोशल वेबसाइट्स ने अपने आप को इस पर उतरा लेकिन "फेसबुक" जीतनी

उपलब्धि किसी को नहीं मिली ! फेसबुक के निर्माता "मार्क जुकरवर्ग" की अदुतीय पहल आज विश्व में अपनी अलग ही विरासत रखती है ! इसने ऐसा

"प्लेटफार्म" तैयार किया जहाँ विश्व की प्रत्येक बड़े "व्यक्तित्व", "स्थान", "जगह" व् "तकनीक" से हम अपना संपर्क बना सकते है !महज ६-७ वर्षों में

फेशबुक ने अपनी दुनिया की जनसँख्या ७५ करोण से ऊपर कर ली है! परन्तु जिस फेसबुक ने सभी "सोशल" नेटवर्किंग-साईट को पीछे करते हुए

अपना साम्राज्य स्थापित किया आज उसी को टक्कर देने की लिए सामने आया है दुनिया का सबसे बड़ा "सर्च इंजन" गूगल ! वैसे गूगल "फेसबुक" से

पहले से कार्यरत है और उसने उसने "आर्कुट" एंड "गूगल बज़" जैसी सोशल वेबसाइट्स में अपना हाथ आजमा लिया लेकिन "फेसबुक" ने उन्हें अपना

साम्राज्य स्थापित नहीं करने दिया ! और उसी "गूगल" ने फिर से "फेसबुक" से टक्कर लेने की सोची है ! परन्तु अनेक अकडे कहते है की इस बार

"गूगल" अपनी पिछली गलतियों को संभलकर बाज़ार में उतर रहा है ! इस चेतावनी को "फेसबुक" के जनक "मार्क जुकरवर्ग" ने स्वीकार करते हुए

"फेसबुक" को और अच्छा बनाने हेतु खुद "गूगल" के नए अविष्कार "गूगल प्लस" का निरिक्षण किया है ! इस निरिक्षण का खुलासा "तकनीक से जुडी

साईट " CNET ने किया ! यह तरीका तो अजीब है, और इसका प्रयोग भी "फेसबुक के महानायक ने किया है !
अब देखना यह होगा की फेसबुक और गूगल की इस जंग में कौन अंगे बढता है फेसबुक को अपनी छवि बचानी है और गूगल को पिछली

पराजयो का बदला लेना है ! वैसे देखा जाये तो इस जंग से उपयोगकर्ताओ को फायदा ही होना है उन्हें कुछ न कुछ नयी तकनीक अवश्य मिलेगी !
1996 में खोजे गए गूगल ने भी अपना साम्रज्य विस्तार बहुत ही तेजी से किया है, और आज उसने दुनिया में सबसे ज्यादा प्रयोग होने वाली निशुल्क

"मेलिंग वेबसाइट" Gmail, अपने Operating System गूगल क्रोंम, मोबाइल OS एंड्रायड , ब्लागिंग के लिए Blogger अदि जैसी सुविधाए विष

को प्रदान की है! इन उपलब्धियों को देखते हुए हमें लगता की इस बार "गूगल प्लस" ,"फेसबुक" पर भरी पडने वाला है ! गूगल प्लस के लंच की

खबर सुनते ही सम्पूर्ण विश्व उसे देखने को लालायित है! चलिए हम सब इंतजार करते है और नए अवतार में नये "फीचर" की कल्पना करते है !

"भग" रूपी भगवान तो नहीं बन सकते !-अंकुर मिश्र "युगल"

संसार जन्मो का मोहरूपी कारखाना है , जहां पर प्रतिदिन हजारी की संख्या में मोहरूपी शवो का निर्माण होता है यह कार्क्रम सदियों से चला आ रहा है और सदियों तक अनवरत चलता रहेगा !इस आवागमन के कार्क्रम में अधिकतम लोग शव रूप में जन्म लेते है और शव रूप में ही शवित होकर समाप्त हो जाते है !संसार में आना और बिना किसी कर्म के मोह माया रूपी अस्त्रों से सुसज्जित होकर पारिवारिक कार्य करना और पत्रिक सद्गुणों का विनाश करना , संसार में भोग विलासो को प्राप्त करना तथा पुनः उस देह का त्याग करना जिसकी उत्पत्ति किसी विशेष कार्य के लिए हुई थी ,इस जीवनलीला को प्रत्येक निम्न एवं उच्च कोटि का व्यक्ति निर्वहन कर सकता है, और सोचे तो ऐसा जीवन तो पशु ,पक्षी भी निर्वहन करते है !
सोचिये ऐसा जीवन ही क्या जिसमे "भग" रूपी ऐश्वर्य, यश, लक्ष्मी ,वैराग्य ,ज्ञान और शौर्य की थोड़ी सी भी मात्र न हो , जो जीवन चिंताओ से ग्रसित न हो , भय से भ्रमित न हो ,हरी से हरित न हो ! मनुष्य को ऐसे कर्मो में कर्मित होना चाहिए जिससे जीवन जीवन-काल में तथा उसके पश्चात प्रसंशा की मिठास न हो ! हम "भग" रूपी भगवन तो नहीं बन सकते किन्तु कम से कम एक राक्षस की संज्ञा से उपनामित होने से तो बच ही सकते है, ये नाम भी हमें उन विद्वानों द्वारा देय होगा जो हमारे सबसे नजदीकी होगे !
"चार दिन की चांदनी फिर अँधेरी रत"
उक्ति को चरितार्थ न करे बल्कि कर्म ऐसा करे जिससे मनुष्य को सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड से प्रशंशा प्राप्त हो और "महापुरुष" की संज्ञा भी मिलेगी व् भी उन्ही के द्वारा जो "राक्षस" की संज्ञा देने वाले थे ! इस सोचनीय-सोच पर सोचनीय-सोच से जरुर सोचियेगा, कुछ परिणाम जरुर निकालेंगे !
.........
अंकुर मिश्र "युगल"

.................उनको तो सिर्फ कफ़न होगा !!

सच चाहे जितना तीखा हो धंस जाये तीर सा सीने में !
सुनने वाले तिलमिला उठे लथपथ हो जाये पसीने में !!
लेकिन दुर्घटना के भय से कब तक चुपचाप रहेंगे हम !
नस-नस में लावा उबल रहा कितना संताप सहेगे हम !!
जिन दुष्टों ने भारत माँ की है काट भुजा दोनों डाली!
पूंजे जो लाबर,बाबर को श्री राम चंद्र को दे गली !!
उन लोगो को भारत भू पर होगा तिलभर होगा स्थान नहीं !
वे छोड़ जाएँ इस धरती को उनका ये हिंदुस्तान नहीं !!
हमको न मोहम्मद से नफ़रत, ईसा से हमको बैर नहीं !
दस के दस गुरु अपने उनमे से कोई गैर नहीं !!
मंदिर में गूंजे वेदमंत्र गुरु-द्वारों में अरदास चले !
गिरजाघर में घंटे बजे मस्जिद में में खूब नवाज चले !!
होगा न हमें कुछ एतराज इसका न तनिक भी गम होगा !
पर करे देश से गद्दारी उनको तो सिर्फ कफ़न होगा !!

स्त्रोत-अज्ञात......

अभी राजनीती की गरिमा को इतना भी मत गिरायें!! अंकुर मिश्र "युगल"


राजनीती अभी से अपठनीय हो जाएगी ये किसी ने सोचा भी नहीं होगा !आज हम हर तरीके से अपने को या अपने देश को विकसित तो बनाना चाहते किन देश को चलता कौन है,
हमारे राजनेता, यही वो कड़ी है जो हमें और हमारे देश को विश्व के सामने रखते है, एक समय था जब राजीव गाँधी और अटल बिहारी बाजपेई जी जैसे राजनेताओ से राजनीती खुद परिभाषित होती थी, क्योंकि उनके क्रियाकलापों ने राजनीती की भंगिमा को कभी भी गिरने नहीं दिया, उन्होंने उन सभी मुद्दों पर बातें की जो देश के लिए जरुरी थी !लेकिन आज की राजनीती इसके बिलकुल विपरीत है, यहाँ कुर्सी तो कोई और सम्भालता है लेकिन सञ्चालन कोई और !! यह कोई साधारण मुद्दा नहीं है, यदि हम इस मुद्दे को दिमाग से सोचे तो खुद समझ में आ जायेगा की यदि इसी तरह चलता रहा तो हमारा देश हम नहीं बल्कि दूसरा देश .................चलाएगा..........!
अब तत्काल पर नजर डालते है-
अन्ना हजारे ने "भ्रष्टाचार" के मुद्दे पर राजनीतिज्ञों से टक्कर ली उस समय उसका परिणाम सकारात्मक भी निकला परन्तु बाद में वही सरकार अपने वादों से मुखर गई !!उन्होंने वाही करने से मन कर दिया जिसे उन्होंने अन्ना जी के सामने मन था ! भ्रष्टाचार के कानून को अपने तरीके से बनाने की बात कही,इसमे भी इस बात को ध्यान रखा गया की सांसदों और प्रधानमंत्री को उस नियम के अंदर नहीं लाया जायेगा, जिसका उपयोग भ्रष्टाचार की समाप्ति के लिए होना है, जी हाँ हम बात कर रहे है "लोक-पाल" बिल की !
आखिर क्या कारण है जिसकी वजह से हमारी सरकार को "भ्रष्टाचार" और "काले धन" जैसी बरबादियों से प्यार है !
आज के भ्रष्टाचार विषय पर बात करते है जो बाबा रामदेव से प्रेरित है -बाबा रामदेव का सत्याग्रह किसी भी विषय-वास्तु से भी प्रेरित हो लेकिन उसका विषय ("भ्रष्टाचर") देश हित में था ! विषय को समझते हुये देशवाशियो ने सत्याग्रह में अपना साथ भी दिया ,और जो नहीं दे पायें वो भी समझते है ,यह आज के भारत की जरुरत है ! जनता अपने उत्तरदायित्व को समझते हुए अपने को जगरूप बनाते हुए देश हित की इस लड़ाई में शांति के साथ बाबा के साथ जुडी !
परन्तु सत्याग्रह के दौरान जो "शर्मसार" घटना सरकार द्वारा करवाई गई वो देश की छवि को गिराने के साथ, राजनीती की परिभाषा को भी परिवर्तित करती है ! इस घटना में सरकार द्वारा जिस तरीके के अतिक्रमण "जनता" पर करवाए गए वो तो सरकार को "लोकतान्त्रिक" नहीं बल्कि "तानाशाही" प्रदर्शित करती है !आखिर उस जनता पर लाठियां बरसा कर सरकार दिखाना क्या चाहती है? जिन अधिकारीयों ने ऐसा करने के आदेश दिए क्या वो भी विदेशी..................!
इस घटना को देखने से लगता है की आज के शिक्षित राजनेता भी राजनीती के लायक नहीं है !उन्होंने अपनी इस अरैजिनिकता से दिखा दिया है की उनके सोचने की क्षमता को किसी ने गिरवी रख रखा है !इस घटना के बाद जनता का उत्तरदायित्व है की वो ईश्वर से उन राजनेताओ की सदबुध्धि के लिए प्रार्थना करे! और देश-हित के कार्यों में अपना सहयोग दे ! ऐसा हमें अपनी राजनीती को बचने के लिए करना ही होगा !!!

"अच्छे काम में सौ अड़ंगे" की सत्यता !! अंकुर मिश्र "युगल"

"अच्छे काम में सौ अड़ंगे" वाली कहावत "अन्ना हजारे" के लोकपाल बिल में सत्य होती नजर आ रही है!
वैसे तो कभी इन नेताओ को विकास का नाम तक याद नहीं रहेगा क्योकि वास्तविक जीवन में इससे इनका कोई नता नहीं होता ये सब राजनैतिक जीवन की बातें होती है,लेकिन कोई अन्य किसी अच्छे कार्य के लिए कदम उठाये तो उसे पीछे हटाने की पूरी कोशिश करते है, और इस कम में सारे राजनैतिक प्रतिद्वंदी एक होते नजर आते है! इन सबकी यथार्थता के लिए हम नजर डालते है "अन्ना हजारे" के भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू किये गए अभियान की, जिसमे लोकपाल बिल की मंजूरी महत्वपूर्ण थी या ये कहा जाये की ये पूरा अभियान लोकपाल बिल को पास कराने के लिए ही था, जो भ्रष्टाचारियों के लिए एक "रूकावट" है! आज उसी बिल को और उससे जुड़े लोगो को राजनेताओ ने अपने मुद्दा बना लिया है! इक्कीसवीं सदी की इस मंदी में नेताओ के पास मुद्दों की मंदी है इसी कारण उन्होंने इसे ही नया मुद्दा बना डाला! नेताओं को सत्यता या असत्यता से मतलब तो होता नहीं है उन्हें केवल प्रतिद्वंदिता से मतलब होता है, वो तो केवल उस बात पर बात करते है जिस पर कोई अन्य दल समर्थन कर रहा होता है! लोकपाल बिल से जुड़े लोगो में प्रशांत भूषण, संतोष हेगडे, अरविन्द केजरीवाल आदि है, लेकिन आज का दृश्य यह है की इन सभी लोगो में किसी न किसी प्रकार की कमियों को निकलने का काम नेताओ ने शुरू कर दिया है, और ऐसा करने वाले कोई साधारण नेता नहीं बल्कि काग्रेस से दिग्गज दिग्विजय सिंह, जिन्हें मध्य-प्रदेश की राजनीती ने पानी पिला दिया, अमर सिंह जिन्हें सपा से बहार कर दिया गया, इनके अलावा ऐसे तमाम नाम है जो इस कार्य में अडंगा दल रहे है!
पहले तो खुद कांग्रेस ने पूरा जोर लगाया की इस बिल को पास नहीं कराया जाये, लेकिन उसे जनता के सामने झुकना पड़ा?
अब यहाँ प्रश्न उठता है की क्या ये लोग सरकार का ही काम कर रहे है? या फिर ये उन्ही २६ लोगो की श्रेणी में है जिनकी लिस्ट सरकार के पास है-जिनका काला धन स्विस बैंको में जमा है ! अब एक प्रश्न पर और बात कर लेते है जिसे खुद जनता उठा रही है- अन्ना हजारे उस समय कहा थे जब देश अन्य परेशानियों से गुजर रहा था, उदाहरणार्थ- महाराष्ट्रियो का उत्तर-भारतियों पर हमला आदि !
किसी इतिहासकार ने एक प्रश्न उठाया है की उस कमेटी में वही लोग क्यों जिन्हें अन्ना हजारे ने चुना है!
प्रश्न कुछ भी हो परिणाम कुछ भी निकले पर यहाँ एक बात पर हमेशा सोचना रहेगा की देश के किसी भी विकास के कार्य में इतनी वधाएं क्यों आती है, यदि हम अन्य मुद्दों पर (जैसे- महिला आरक्षण, पोटा, सीमा निर्धारण आदि ) नजर दे तो इन पर सभी की "एक राय" हो जाती है परन्तु आज देश की सबसे बड़ी समस्या के निदान के पहले कदम में इतनी परेशानियां क्यों ? यही वो घाव जो हमारे लिए नासूड बन चूका है, और यदि समय रहते हमने इस नासूड से बचने का कोई उपाय नहीं सोचा तो एक बात पक्की है यद् मुद्दा एक दी देश में गृह युद्ध छिडवा देगा ! देह के संचालको को समझाने की जरुरत है की देश के विकास के प्रत्येक मुद्दे को अपन राजनैतिक मुद्दा ण बनायें, कभी कभी देश को देश समझते हुए विकास के मुद्दों पर भी सोच लिया करें! जो देश हित में, राज्य हित में और राजनीति हित में है !!!!

AWAJ_DO


स्वतंत्रता की जो नै लड़ाई अन्ना हजारे जी ने सुरु की है, हमें उसे रुकने नहीं देना चाहिए! हमें देश के युवाओ को प्रोत्साहित करके उस शांति की लड़ाई के जरिये देश के भ्रष्टाचार जैसे अभिशापो को समाप्त करना है! इसी कम को अंगे बढ़ाने के लिए मैंने एक इन्टरनेट पर वेब-साईट बनायीं है जो लोगो को जोडने और लोगो को समझने में सहायता करेगी !!!

www.awajdo.co.cc