भीड़ का मतलब “वोट” नहीं होता “राजकुमार जी” : अंकुर मिश्र ”युगल”


उत्तर प्रदेश के विधानसभा के चुनावो ने ऐसे रहस्यों का खुलासा किये है जिनका खुलासा केवल जनता ही कर सकती थी !
जिस तरीके से पिछली पंचवर्षीय में “सपा” सरकार का विकल्प “बसपा” बनी थी ठीक उसी तरह इस पंचवर्षीय में जनता ने परिवर्तन ही सबसे अच्छा विकल्प समझा और “सपा” को “बसपा” का अतुलनीय विपल्क घोषित किया ! वैसे परिवर्तन ही प्रकृति का नियम है ! जनता विकास में भी परिवर्तन ही चाहती है और उसने वही किया ! इस चुनाव में सबसे बड़ा दृश्य ये था की जनता जगरूप हो चुकी है इसी वजह से इस बार वोटो का प्रतिशत भी बढ़ा ! इसे “अन्ना” मुहीम का परिणाम कहे या जनता की जागरूपता ?? कुछ भी बेहतरता भारतीय राजनीती में ही अति है !! ये तो बात थी, प्रदेश की दो बड़ी पार्टियों और उ.प्र. राजनीती की ! वाही नजर डाले देख की दो बड़ी पार्टियों : “भाजपा और कांग्रेस” की तो दृश्य कुछ अदृश्य सा लगता है ! दोनों पार्टियों ने अपने अपने दिग्गजों को लेकर उ.प्र. की राजनीती की लेकिन परिणाम कुछ विपरीत ही आये ! वैसे भाजपा के पास ज्यादा खोने के लिए कुछ था नहीं क्योंकि उनका ज्यादा कुछ दाव पे नहीं था ! लेकिन कांग्रेस ने उ.प्र. की राजनीती जिस “राजकुमार” को दांव में लगाकर की वो जरुर द्रिश्नीय था ! कांग्रेस ने विधानसभा चुनावो में दांव में लगाया “राहुल गाँधी” को, राहुल गाँधी ने प्रदेश में 2 महीनो में 211 सभाए कर डाली ! और
इन सभाओ में लोगो की भीड़ “करोणों” में थी,
राहुल गाँधी ने अपनी छवि के विपरीत “भाषण” दिए !
जतिवाद्ता, स्थानवादिता का सहारा लिया जो “जनता” उनसे भी पूछ सकती थी ! लेकिन जनता शांत रही और उसी वाही जनता जो राहुल का भाषण सुनने करोणों में आती थी उसने कांग्रेस को विधानसभा में “पचासा” भी न मरने दिया ! उसने अपने अनुसार अपनी सरकार चुनी और एक अन्य युवा को मौका देना ज्यदा उपयोगी समझा !
“अखलेश यादव” की अग्निपरीक्षा है इस बार और देखते है वो इसमें कितने खरे उतरते है , उन्हें याद रखना होगा आंगे “लोकसभा” चुनाव है!

"मतदान” का अधिकार अति अनिवार्य : अंकुर मिश्र "युगल"



निरंतर किसी व्यक्ति विशेष को आधार बनाकर उसे उस संज्ञा से परिभाषित करना जिससे उसे तनिक भी फर्क नहीं पढ़ने वाला, किस बात को दर्शाता है ! शत प्रतिशत कोई भी कही भी नहीं दिखा सकता और जिससे आप इस तरह की कल्पना करते हो तो उस व्यक्ति में कोई कमी नहीं है कमी आप में है !!!
आज “फेसबुक” जो वास्तव में एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसके जरिये हम सभी सकारात्मक तथ्यों को जानकारी कर सकते है लेकिन एक सीमित प्रयोग से !! इंटरनेट एक सूचना का असीमित माध्यम है जिसके जरिये हम दुनिया से और दुनिया हमसे जुडी रह सकती है लेकिन एक सीमित और सकारात्मक प्रयोग से ! कुछ समय पहले कुछ समूहों ने और कुछ व्यक्तित्यो ने इन पर “केस” किया ! कारण यहाँ के नकारात्मक वस्तुए जो एक साधारण से वातावरण को दूषित करती जा रही है !
यह सभी जानते है किसी व्यक्ति विशेष में कोई बुराई नहीं होती है न ही किसी समूह में, कमी हमेशा उनके क्रियाकलाप के तरीको में होती है ! और तरीको के विरोध का जो रवैया जनता अपनाती है वह उससे भी ज्यादा भयावह होता है ! वह केवल उन तथ्यों पर ध्यान देकर विचार करती है जिनमे व्यक्ति की बुराई झलकती है, उनकी स्थिति को भी समझना उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए!
यहाँ आज की भारतीय संस्कृति को जिस आधार ने उल्लंघित किया किया है वह आज की सबसे प्रमुख और सहायतार्थ तथ्य “इंटरनेट”. जिसमे कई तरह की अश्लील सामग्री परोशी जा रही है जिससे व्यक्ति विशेष या समूह की ही नहीं बल्कि पुरे देश की धूमिल छवि विश्व के सामने प्रकट होती है और करने में किसी बाहरी ताकत का नहीं बल्कि हम सभी का हाथ है ! इस बार खतरा सुरक्षा, धन, सरकार में नहीं बल्कि देश की संस्कृति में है ! विश्व के सामने “फेसबुक” या अन्य “सोशील नेटवर्किंग साइट्स” के जरिये जो भद्दी छवि देश के नेताओ की प्रस्तुत की जा रही है उससे उनके कर्मो को तो कोई नही लेकिन देश की छवि को बहुत फर्क पड़ने वाला है ! आखिर उस सामग्री मतलब है क्या ??
नेताओ के प्रति आक्रोश !! वैसे उस आक्रोश को व्यक्त करने के और भी तरीके है जो साफ स्वच्छ है और उनसे कुछ सुधार भी हो सकता है !! नेताओ और उनके क्रियाकलापों के प्रति आक्रोश को प्रकट करने का सबसे बड़ा आधार है हमारा सबसे बड़ा अधिकार “वोट” !!
यही वो ताकत है जिससे देश में बदलाव आ सकता है, लेकिन जनता उसी के प्रति जगरूप नहीं है, जब चुनाव आते है तब उस अधिकार को प्रयोग न करके उसी को बढ़ावा देते है जिसे रोकने के लिए खुद और देख को अभद्रता के गलियारे में खड़ा करते है !!
देश उत्थान के लिए “मतदान” और “मतदाता” के अधिकारों को समझकर 100% मतदान की कोशिश करें, ऐसा करने से देश-पतन वाले क्रियाकलापों की जरुरत नहीं पड़ेगी !!

क्या उसने “मुझे” ये कहा तो ये लो मेरा “जबाब” !! : अंकुर मिश्र “युगल”

राजनैतिक दुर्घटनाओ से ग्रसित हिंदुस्तान में चुनावो की श्रंखला की शुरुआत हो चुकी है, और इस श्रंखला में कई राज्यों के चुनाव पंक्तिबद्ध है,पुरातन राजनीती के अनुसार चुनाव प्रचार की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है, चुनाव देश के है, सरकार देश व् प्रदेश के लिए बननी है, और उसमे प्रमुख भागीदारी भी जनता की है और उसी को चुनना है कौन हम पर राज्य करेगा , इन सबके बावजूद राजनेताओ का मुद्दा कुछ अलग ही दिखाई दे रहा है, दुनिया का सबसे बड़ा “लोकतंत्र” भारत देश में है, दुनिया की सबसे बड़ी राजनीती भारत में होती है लेकिन इसका सबसे बड़ा खोखला-पन भी दुनिया में धीमे-धीमे प्रसिद्द होता जा रहा है !




दुनिया का हर देश एक ही मुद्दा रखता है “विकास” !!
कहने को तो ये मुद्दा भारत में भी है और राजनेताओ की सुने तो वो कहते भी है की हमारी पार्टी देश के “विकास” को लेकर बहुत चिंतित है लेकिन यह वाक्य कितने सही है और कितने गलत ???? ये एक यहाँ का निवासी ही बता सकता है !यह किसी विशेष राजनैतिक दल की बात नहीं है भाजपा हो !!
कांग्रेस हो !! माकपा हो !! सपा हो !! बसपा हो !!
या और कोई सा भी राजनैतिक दल सभी के चुनाव के पहले या बाद की प्रक्रियाये एक ही तरह की होती है ये ऍम जनता को भी पता है !
आज की राजनीती ही देख लो चुनाव प्रचार की रैलियां जोरो पर है , चुनाव प्रचार के ऐसे सहारे लिए जाते जो वास्तव में अतुलनीय है ! पार्टी प्रवक्ता या पार्टी प्रचारक प्रचार में “विकास” शब्द छोरकर बांकी सभी अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करते है एक दूसरे के ऊपर आरोपो का प्रत्यारोपण जिनसे जनता का कोई मतलब नहीं है !! एक कहेगा “क्या उसने “मुझे” ये कहा तो ये ले मेरा “जबाब” ! जबाब की उस भाषा में होगा जो ये सिद्ध कर देता है की हमारे राजनेता कितने “शिक्षित” है ! वैसे भी भारतीय लोकतंत्र में ये नियम “पास” हो चूका है की कोई भी “क्रिमिनल” चुनाव लड़ सकता है अब इस भाषा से ये भी सिद्ध होता है की कोई भी “गवांर” चुनाव लड़ सकता है !!
क्या किसी राजनैतिक पार्टी का मुद्दा "विकास" भी है या फिर सबका एक ही मुद्दा है एक दूसरे के ऊपर पलटवार ??
क्या कोई उस 99% जनता की भी बात करेगा जो कुल संपत्ति के 1% में पल रही है या फिर उन्ही 1% की बात करोगे जो 99% संपत्ति के मालिक है ??
क्या अपने विकास की चिंता को छोड़कर 125 करोण लोगो के विकास के बारे में नहीं सोच सकते ??
अरे देश के आकाओ आखिर देश की जनता को समझते क्या हो ??
क्या भूल गए वो एक बार जग गई तो भारत हिल जायेगा, चुनाव में सम्भलियेगा जरा कही जनता जाग न जाये और आपका विकास रुक न जाये ??

नेता जी “Walks Out” या “Bunk”? : अंकुर मिश्र "युगल"

हम सभी ने स्कूल और कालेजो में “class bunks” तो खूब की होगी कभी इनसे कुछ फायदे हुए होगे और कभी नुकसान लेकिन वो उस स्तर पर भी ठीक नहीं था, ऐसा करने से खुद पर कुछ असर पद हो या न लेकिन उस कार्य से जुड़े अनेक लोगो को जैसे “कालेज प्रोफ़ेसर”, “माता-पिता”, और अन्य अनेक लोगो को कुछ न कुछ फर्क जरुर पड़ा होगा !! लेकिन उस बात पर हम ध्यान नहीं देते क्योंकि वो एक बचपना था और उससे यदि किसी पर सबसे ज्यादा फर्क पड्त था तो वो हम खुद दे !!


लेकिन आज देश के संचालक जब हमारे पैसे से बनी “विधानसभाओ” और “लोकसभा” का अपमान करते है और प्रतिदिन किसी न किसी बहाने से “walks-Out” करते है क्या वो सही है ????
किसी बेतन पर कार्य करने वाले साधारण सख्श के लिए भी कार्य करने की कुछ न कुछ समय सीमा होती है उसे सप्ताह में ५-६ दिन कार्य करने पड़ता है ! लेकिन क्या हमारे देश के मंत्रियो के पास इतना भी काम नहीं है की वो प्रतिदिन घूमने और “Bunk” करने में व्यस्त रहे !
इनका वार्षिक कार्यकाल तो पहले से ही कुछ महीनो का होता है और जो होता है उसमे भी ये अधिकतर समय “walks Out” में रहते है और बहाने होते जनता के तमाम “बिल” !!! अरे जनता का इतना ही ख्याल है तो उस संसद भवन या विधान सभा में बैठकर उस पर बहस करिये न !!
उस बिल की कमियों और अच्छाइयों पर बात करिये न ! उसे जनता के पक्ष में और अच्छा बनाने का प्रयास करिये न ! एक बार ये सोच कर इस पर सोचिये की जो मासिक बेतन आपको दिया जाता है वो किस लिए है, जिन गाडियों में आप घूमते है उसमे “तेल” किसके पैसो का होता है, जिस पड़ को लेकर इतना गुमार है उसे किसने दिया है !!
ये किसी विशेष पार्टी या विशेष व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि देश किकी हार उस पार्टी और सदस्य के लिए है जो संसद या विधानसभाओ से किसी भी तरह से जुड़े है ! “पक्ष हो या विपक्ष” दोनो को इस पर सोचने की जरुरत है !!
वर्तमान राजनीती का तो ये हाल है की “पक्ष और विपक्ष” दोनों अपने को दो देशो में रखकर किसी मुद्दे पर बात करते है, जनलोकपाल की बात क्यों करे क्योंकि इसका समर्थन विरोधी पार्टियां कर रही है, वही दूसरी ओर एफडीआई की बात क्यों करे क्योंकि इसका समर्थन सरकार कर रही है ! हमारे महान नेता बस इसी सुविचार में लगे हुए है वो भूल चुके है जिसके काम से वो वहाँ है जिसने उन्हें वहाँ भेजा है, “वो जनता है” !!
इस संसद के “walks-out’ की सबसे बड़ी जिम्मेदार “विपक्षी” पार्टियां है, सरकार तो हमेशा अपनी सोच को ही अंगे बढाना चाहेगी लेकि विपक्ष को भी अपने अधिकार मिले हुए है !
क्या बात न करने से कुछ हल निकल सकते है ? क्या बहस न होने से कोई बिल पास हो सकता है ?
मेरे हिसाब से तो नहीं और होगा भी तो किसी विशेष समूह के अनुसार !
वर्मन की इस प्रणाली को देखते हुए लगता है की संसद और स्थानीय विधान-सभाओ की कार्य करने की प्रणाली में कुछ परिवर्तन आवश्यक है ऐसा करने से देश की दिशा और दशा में दोनों में परिवर्तन आयेगा, महीनो से पड़े “बिलो” में बात होगी, व्यक्तिगत मंत्रिपद की कार्यप्रणाली में बात होगी और अन्य ऐसे कार्य होगे जिनकी आज आवश्यकता है ! जिस तरीके से साधारण व्यक्ति की प्रतिदिन की कार्य की कुछ समय सीमा होती है उसी तरह से “इनके भी कार्य करने की कुछ समय सीमा होनी चाहिए !
यदि दिन में “walks-Out” करें तो रत में अतिरिक्त समय निकालकर इनसे कार्य करवाया जाये !
आखिर ये देश के संचालक है इनके द्वारा पास कराये गए विधेयकों से देश चलता है जनता के लिए “नियम” होते है वो ! इतने बड़े कार्य को इतनी आसानी से कैसे कर सकते है हमारे , हमारे द्वारा चुने गए, हमारे पैसो से पल रहे हमारे “राजनेता”, कुछ “साधारण” से ज्यादा तो करना ही पड़ेगा इन्हें !!

‘काल्पनिक दुनिया’ की गिरफ्त में ‘कल्पनाएँ’ :- अंकुर मिश्र “युगल”


मानव और उसका मन ही भावनाओ की ‘अंकुरण’ की सीमा निर्धारित करता है ! क्या ये सच है ?
सबका उत्तर आयेगा हाँ !!लेकिन आज को देखते हुए अधिकांश बुद्धिजीवियों का उत्तर आयेगा नहीं, और ये सच भी है क्योंकि ऐसा हम पिछले दशकों तक ही कह सकते थे जब तक तकनीकी और ‘इंटरनेट’ की दुनिया से दूर थे ! आधुनिक ‘सर्वे’ भी यही कहते है, मानव के सोचने की छमता में जो गिरावट पिछले २-३ दशको में आई है वह भयावह है, यही रहा तो वो दिन दूर नहीं है जब मानव “तकनीक” का गुलाम होगा ! हम केवल कह ही सकेंगे की “कंप्यूटर बनाया तो मानव ने ही है” कुछ करने में सक्षम नहीं होंगे ! ये सब जानकारियां होने के बावजूद हम जानते है की हम इस भयावह “प्रगति” को रोकेगे नहीं ! और कह भी सकते है अब यह असंभव है ............!!
इस तकनीकी संसार में फिर भी मानव का कुछ न कुछ विकास हो रहा था, उसके अंदर नए विचार उत्पन्न हो रहे थे, दिमाग नाम के लिए नहीं काम के लिए था लेकिन “इंटरनेट” के विस्तार का परिणाम कुछ ज्यादा ही भयावह नजर आ रहा है ! यहाँ से तो परिणाम ये आ रहे है है की मानव में विचारों का ‘अंकुरण’ ही समाप्त हो गया है ! उसने सोचने के लिए भी इंटरनेट के आधुनिक माध्यमों का उपयोग शुरू कर दिया है ! GOOGLE, YAHOO!, REDIFF, MSN, BING & ASK से पूंछ- पूंछ कर मानव चाँद पर पहुँचाने की सोच रहा है, यही कार्क्रम जरी रहा तो यहाँ जानकारी देने वाला कौन बचेगा ! Search Engions की दुनिया में कही एक दिन खुद को Search न करना पड़ जाएँ ! वही दूसरी ओर एक नहीं काल्पनिक दुनिया का निर्माण तेजी से चल रहा है –“Social – Networking” ...!! इस दुनिया में प्रमुख भूमिका निभा रहे है – Facebook, Twitter, Google+, Hi5, MySpace...............इत्यादि ! वैसे आज Facebook अपना अलग संसार ही बसा चुका है, मै समझता हूँ “फरवरी-2004” में चालू हुयी इस दुनिया के बारे में कुछ ज्यादा बताने की जरुरत नहीं है !
आज ये एक ऐसी दुनिया बन चुकी है जहां जिंदगी के दोनों पहलु उपलब्ध है – “ +Ve & -Ve ” ! +ve नजरिये से हम इसका प्रयोग करके दुनिया जीत सकते है, लोग लाभ के नजरिये से देखे तो यहाँ अच्छे-अच्छे बुद्धजीवियों से संपर्क होता है, किसी क्रांति के लिए यहाँ से प्रचार-प्रसार का निशुल्क माध्यम उपलब्ध होता है , किसी व्यापर के व्यापारी-करण में यहाँ से लाभ मिलता है, शिक्षा के इसमें अलग ही नज़ारे है ................और अनेक ऐसे क्रियाकलाप करके हम इस दुनिया से हाथ मिलकर अपनी कल्पनाओ को नयी उड़न दे सकते है !
लेकिन वही अगर इसके दूसरे पहलू पर नजर डालते है तो परिणाम कुछ अच्छे नजर नहीं आते ! आज की युवा-पीढ़ी इस दुनिया में इतनी ज्यादा घुस चुकी है की उसके सोचने के प्राक्रतिक माध्यमों में भी ताला पड़ चुका है, उसका सबसे बड़ा सहयोगी “Google” बन चुका है, उसका सबसे अच्छा दोस्त “Facebook” बन चुका है ! क्या ये युवा-पीढ़ी की उन्नति या उपलब्धि है ?
यहाँ भी बुद्धिजीवियों का उत्तर नकारात्मक ही आता है, यद्यपि उन्होंने इस दुनिया को गलत नहीं बताया लेकिन वो उसके प्रयोग पर प्रतिक्रिया देने से नहीं चुके ! उन्होंने युवाओ द्वारा इसके प्रयोग पर अपनी आपत्ति जताई ! सबसे बड़ी प्रतिक्रिया “समय” पर थी जो अतुल्य दुनिया के लिए अतुल्य है ! और यह सत्य भी है की युवा पीढ़ी अपना समय प्राक्रतिक तरीके से न बिताकर ‘इंटरनेट’ के तरीके से बिता रहे है और जहाँ उन्हें कभी-कभी नकारात्मक परिणाम मिलते है ! Facebook युवा-पीढ़ी के लिए “Time-Pass” का सबसे बड़ा माध्यम बन चुका है ! वैसे Users के आधार “भारत” अभी इस श्रेणी में तीसरे पायदान पर है लेकिन समय के नाजरिय से भारत पहले पायदान पर आता है, जो भारत के भविष्य के लिए अच्छा नहीं है, उपयोग गलत नहीं है, लेकिन वो सही तरीके से होना चाहिए ! मनुष्य की कल्पना ही एक ऐसा तथ्य है जिसके जरिये दुनिया का अस्तित्व है लेकिन इस काल्पनिक दुनिया के प्रलोभन में यदि कल्पना करना ही बंद कर दिया गया तो क्या इस अस्तित्व को जिन्दा रखा जा सकता है !!
शब्द इतने अपशब्द नहीं लगते जितना इसकी दुनिया में जीवन व्यापन लगता है ! वैसे देखे तो वो सारी काल्पनिक वस्तुए यहाँ उपलब्ध है जिनके जरिये हम मयुशी महसूस नहीं कर सकते !
अब सोचना आपको है की कौन-सी दुनिया किस तरीके से सही है, किस तरीके से आपको जीना है, कल्पनाओ की कल्पनाओ को जिन्दा रखना है या नहीं !!
!! इस सोचनीय सोच पर एक बार सोचियेगा जरुर !!

नजरिये की राजनीती से लड़ता भारत :- अंकुर मिश्र “युगल”

परिस्थितियां तो हमेशा परिवर्तनशील होती ही, लेकिन जब ऐसी परिस्थितियों का सामना जनता को करना पड़े जिसके लिए जनता वाध्य हो और उसे किसी भी परिवर्तन की आशाएं न दिखे तब जनता क्या करे बड़ी दुविधा हो जाती है, इस भ्रम की शिकार जनता किस नजरिये से अपना हित सोचे यह बड़ा ही कथानतम प्रश्न बन जाता है ! आज का भारत कल के भारत से अच्छा है यह कैसे कहे या आने वाले कल का भारत आज के भारत से अच्छा होगा ये कैसे कहे, जब हम आज को अच्छा नहीं बना पा रहे, तो कल की बात करना ही बेकार है !


देश तो लोकतान्त्रिक है, लेकिन क्या यहाँ जरा सा भी लोकतंत्र के सम्मान है! देश सर्वोपरि है, देश को प्रधानमंत्री चलाता है, लेकिन प्रधानमंत्री को कोई और यो चलाता है !!
देश में करोड़ो की संपत्ति बड़े-बड़े पार्को, दार्शनिक स्थलों को बनाने में लगा दिए जाते है, फिर भी देश में करोणो लोग भूखे पेट क्यों सोते है !!
हमसे सुरक्षा के नाम से करोड़ो रूपये वसूले जाते है , फिर भी आतंवादियो को देश के अंदर रखकर उनकी सुरक्षा कराकर उन्ही से बम कांड क्यों करवाए जाते है !!
देश का सफ़ेद पैसा देशीय बैंको में न रखकर विदेशो कला धन बनाकर क्यों रखा जाता है, उसे विदेशो के उन्थान में क्यों लगाया जाता है !!
राजनीती देश के संचालन का सर्वोच्च माध्यम है, फिर भी इस सर्वोच्च स्थान पर “खूनियों”,“भ्रष्टाचारियों” ,”अनपढो” और “बलात्कारियों” को क्यों बैठाया जाता है !!
........................... इत्यादि अनेक ऐसे वाद-विवाद के बिंदु है जिसमे मै और हम की लड़ाई मची हुई है !
आखिर ये कैसा नजरिया है जिसके नीचे खुद को दबाए जा रहे है !
राजनीती के नजरिये पर नजर :-
आखिर इतने वोट किसके लिए पड़ते है “खूनियों”,“भ्रष्टाचारियों” ,”अनपढो” और “बलात्कारियों” के लिए या खुद आत्महत्या करने के लिए ! यहाँ तो राजनीती की परिभाषा ही समझ में नहीं आ पाता और भारत के “वोटर” बन जाते है किस आधार पर, “वोटर” तो ठीक भी है लेकिन यहाँ के “राजनेता” को भी राजनीती की परिभाषा नहीं पता होती और वो मंत्री बन जाता है ! ऐसी स्थिति में बेहद कष्ट के साथ कहना पड़ता है की “हम एक लोकतान्त्रिक देश के निवासी है” ! लेकिन उससे भी ज्यादा काष्ट तब होता है जब हमारा “वोटिंग” का नजरिया हमारे सामने “अंकुरित” होता है ! वो भी ऐसा नजरियाँ जिसमे “देश” के नाम पर वोटिंग का सवाल ही नहीं उठता ! लोग कहते है – वो(राजनेता) “ब्राह्मण”, “क्षत्रिय”, “शुद्र” या “वैश्य” था इसलिए मैंने उसे वोट दिया, वो(राजनेता) भाजपा, कांग्रेस , बसपा ,माकपा, जदयू या सपा का था इसलिए मैंने उसे वोट दिया, वो मेरा रिश्तेदार था इसलिए मैंने उसे वोट दिया वो मेरे घर वोट मांगने आया था इसलिए मैंने उसे वोट दिया .................................................... !
लेकिन इन सबसे ऊपर क्या कभी किसी ने सोचा की कौन है जो “भारत” के लिए खड़ा हुआ है, कौन सा ऐसा प्रत्याशी है जो देश-विकाश में काम कर सकता है ??????
कौन सा ऐसा राजनेता है जो गर्व से कह सके की “मै भ्रष्ट नहीं हूँ”, “मै ख़ूनी नहीं हूँ”...............
मेरे विचार से तो नहीं !! “Right to Reject” की मांग बिल्कुल सही है !
पञ्च साल की मुश्किल से तुरंत लड़ना ज्यादा अच्छा है, विकास तो होगा ! और राजनैतिक पार्टियां केवल उन्ही प्रत्याशियों को मैदान में उतरेंगी जिनकी छवि अच्छी होगी !
आज के भारत को कल से बेहतर बनाने के लिए राजनैनिक नजरिये को नजरअंदाज करना सबसे बड़ी भूल है, वर्ना आज के सरकार की तानाशाही कल के “भारत” को ...............................!!
नजरिया ही एक ऐसा ब्रह्माष्त्र जो “विकसित भारत” के स्वप्न को हकीकत में बदल सकती है !!

भारतीय क्रिकेट टीम की इस परिसथिति को दयनीय कहे या सराहनीय ?- अंकुर मिश्र "युगल"

आखिर अब वो समय आ गया है जब भारतीय क्रिकेट को “बदले की भावना” का अंकुरण करना अनिवार्य है ! क्रिकेट वो भी भारतीय क्रिकेट, जिसके १२५ करोण उपासक है जहां की क्रिकेट आधारित फिल्म-“लगान” को कुछ समय पहले ही विश्व सिनेमा की सर्वोत्तम ५० फिल्मो में जगह मिली है, लेकिन भारतीय क्रिकेट का वर्तमान कुछ गर्त में दिख रहा है ! अब “लगान” की कहानी दोहराने का समय आ गया है ! अभी हाल ही में भारतीय क्रिकेट ने जिस कठिनतम समय की ललकार को झेला है, विचारक कहते है की वो भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे कठिन समय था, उस कठिनतम समय में भारत के खिलाफ सारी परिस्थितियां भी थी, सभी खिलाडी चोटिल थे और “अंग्रेजी” टीम अपनी धरती पर हमारी टीम पर भरी थी ! हमें इस ऐतिहासिक हार का एहसास कुछ खुशियों की वजह से नहीं हुआ , धन्यवाद हो उन- “गैरी क्रिस्टन” का जिन्होंने हमें ऐसा बना दिया था की हम एक साथ सभी श्रेणियों के क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ हो गए थे , लेकिन उनके भारतीय क्रिकेट को छोडते ही हमें एक खतरनाख “झटका” लगा ! इसमें किसी को दोष भी नहीं दे सकते !
लेकिन अब पुनः हमारे पास ऐसा मौका है जिसके जरिये हम अपनी साख पुनः पा सकते है, इंग्लैण्ड का भारत दौरा है ,हमारे लिए सुनहरा मौका है ! अब उस धर्म की रक्षा करनी है जिसे हमने खुद अपने लिए बनाया है, हमें इन दौरे में सभी सकारात्मक परिस्थियां प्राप्त होगी, हमारा देश है , हमारे लोग है , हमारे समर्थक है, हमारे मैदान है और अब “हम” खेल रहे है !
लेकिन अब एक विपरीत परिस्थिति है अब न ही अन्ना हजारे का अनशन है और न ही बेकार टीम ! और भारतीय “मिडिया” भी जगी हुयी है यदि अब हारे तो “समर्थक और मीडिया” दोनों की टिप्पणियों के साथ-साथ कुछ अराजकता भी झेलनी पड़ सकती है! भारतीय क्रिकेट टीम की इस परिसथिति को दयनीय कहे या सराहनीय ????
परिणाम कुछ भी हो ,क्रिकेट धर्म के उपासक टीम से एक अच्छी विजय की कामना करते है, विजय दशमी का समय भी है विजय की कामना तो “धोनी” भी कर रहे होंगे , उनकी कामना पुरे देश की कामना है, अब तो विजय की जरुरत सबको है !
....................

क्या बात है !! सरकार.... अंकुर मिश्र"युगल"


क्या बात है !! सरकार ,
फिर एक और "हार",
कहाँ व्यस्त हो आप,
कुछ तो सोचो जनाब !!
हम भी यहीं है,
आप भी यहीं है,
पर हम ही क्यों हर बार !!
बोले भी तो फिर वही,
हम कुछ करेंगे,
पर ये तो बताया ही नहीं
करेंगे पर कब करेंगे !!
हमें खैरात नहीं
अपना हक चाहिए ,
हमें वक्तव्य नहीं,
सुरक्षा चाहिए !!
कुछ तो करो !! सरकार ,
क्या आपको नहीं है हमारी जरुरत ,
यदि नहीं तो ठीक है,
पर किसी और को तो है,
उन "अंकुरो" की तो सोचिये,
जिन्हें है हमारी जरुरत !!
क्या लगते है आपके ,
"अफजल" और "कसाब"!
क्यों करतें है, उन पर
हमारा पैसा बर्बाद !!
कुछ तो बोलो !!! सरकार
आपको रोना नहीं आता,
पर सुनना तो आता होगा,
उन चीखो को तो सुनिए,
जिनमे दुःख होता है
अपनों को खोने का !!
कुछ तो करो !!सरकार!!

जनलोकपाल की अति आवश्यकता थी यह “अनशन” और “आन्दोलन”:- अंकुर मिश्र “युगल”



देश ने अग्रेजी स्वतंत्रता के बाद देश के आतंरिक कलह की विशाल स्वतंत्रता हाशिल करते हुए जिस मुकाम को हासिल किया है उसे न केवल जनता की जीत कहेंगे बल्कि उसे एक नवीनतम भारत की जागरूप जनता के अधिकारों की जीत कहेंगे ! उसने उन अधिकारों को लिया है जो उसके लिए वांछनीय थे ! इस आन्दोलन ने भारत की एकता को पुनः एकत्र कर दिया है, यदि इसी एकता से भारत अपने अधिकारों के लिए लड़ता रहा तो वह दिन दूर नहीं होगा जब हम वही होंगे जहाँ होने चाहिए थे ! देश के इस आन्दोलन के पथ प्रदर्शक “अन्ना जी” को मै धन्यवाद देना चाहूँगा की उन्होंने जिस शालीनता और अहिंषा से देश को अपने अधिकारों के लिए लड़ाई का मार्ग दिखाया है वो कोई साधारण कार्य नहीं है !
“आज की दुनिया और अहिंषा” इन शब्दों का कुछ तालमेल नहीं बैठता लेकिन फिर भी इस महानायक ने इन्हें समतुल्य कर दिखाया, वो भी हजार या लाख लोगो में नहीं इन्होने ये समतुल्यता दिखाई है एक अरब से ऊपर वाले भारत में, जो अपने अधिकारों के टेल खुद दब रहा था !यहाँ कानून तो आते थे पर सामान्य जनता को उसकी जानकारी भी नहीं हो पाती थी! गरीब हमेशा अपनी गरीबी के लिए गरीबी और सरकार दोनों से लड़ता आ रहा है ! अमीर की बात मत करे .... क्योंकि उनकी दशा और दिशा दोनों आप को पता ही होंगे ! बात करे ग्रामीण इलाको की तो उनके पास संचार साधनों की कमी होने के कारण सूचनाओ की जानकारी दुर्लभ रहती है वही शहरो को सारी जानकारियां, जानकारियों के आने के पहले ही मिल जाती है ! इसी वजह से एक प्रजाति तो विकास की उचाई पर होती है और दूसरी के विकास का “अंकुरण” भी नहीं हो पाता ! इसी अंतर को खत्म करने के लिए जिस लोकपाल बिल के लिए आन्दोलन हुआ है, मै समझता हू वाद देश की आवश्यकता नहीं बल्कि अति आवश्यकता थी ! सभी देखते है कितने कानून आते है और चले जाते है जिनकी जानकारी सामान्य जनता को हो भी नहीं पाती ! लेकिन इस बिल का इस तरह से पास होना या संविधान में आना अच्छा नहीं था !क्योकि यह वो बिल है जिससे तानाशाही रुकेगी, भ्रश्ताचारिता रुकेगी और अराजकता रुकेगी ! ऐसे बिल का शांति से पास हो जाना और उसकी नियमावली जनता को पता न चलना सही नहीं था ! धन्यवाद देना चाहिए उस “सरकार” की “सरकार” का की वो खुद अपने जंजालो में फसते गए और इस “अन्ना” अनशन को जनता को समझाने का मौका दिया ! उसे यह पता भी नहीं चला की उसने सोई हुई जनता को जगा दिया है, अब केवल लोकपाल बिल पर बात नहीं रुकने वाली, आवाज उठ चुकी है और यह आवाज हर उस विडंबना पर उठेगी जिससे देश को जरा भी खतरा होगा !
इस अनशन और आन्दोलन के बीच के समय में जनता को “जनालोकपल बिल” की खूबियों का विवरण भली-भांति पता चल चुका है , यह विवरण उस जनता तक भी पहुँच चुका है इसके पास संचार संसधानो की कमी थी और वह हमेशा अराजकता और तानाशाही के टेल दबे रहते थे!
प्रमुख मुद्दों को संचार माध्यमों में से इतने प्रकाश में ला कर जनता को उसके अधिकारों को बताया है खासकर अंतिम 3 “सिटिजन चार्टर, निचले स्तर के नौकरशाह और राज्यों में लोकायुक्त की नियुक्ति” ने सबको अपने अधिकारों से अवगत करा दिया है ! उकता कारणों से पता चलता है यदि यह “अनशन और आन्दोलन” नहीं होता तो देश को एक इससे अवगत नहीं हो पाता, सरकार और प्रशाशन की तानाशाही इसी तरह चलती रहती परन्तु अब हर तबके के लोगो में इसिअकी जानकारी होने की वजह से “जन लोकपाल” की पूर्ण विजय होगी !

ITSins :- Youth power can change INDIA into भारत !!!


आज बात करते है उस “शक्ति” की जिसके सामने अच्छे-अच्छे लोहा मानते है, मन में जोश होता है कुछ नया करने का जज्बा होता है, नए समाज के निर्माण के स्वप्न होते है और ऐसी एकता होती है की “एकता “ की परभाषा भी उन्ही से बनती है ! जी हाँ यह है हमारे देश की “युवा-शक्ति” यदि ये शक्ति सकारात्मक सोच के साथ समाज में उतरती है तो ऐसा समाज बन जाता है की उसमे शांति की पूजा होती है !ईमानदारी की सराहना होती है !परन्तु यदि यही युवाशक्ति अपने नकारत्मक एकता से उतरती है तो समाज की दशा और दिशा दोनों ही दयनीय हो जाती है !
अब बात करते है उस तद्य की जिसके कारण इस युवाशक्ति की बात हो रही है,अन्ना अनशन , लोकपाल बिल, “IAC” ये शब्द तो हमने सुने ही है जो आज कल बहुत ही प्रचलित है और आज के विकास की मांग है! “अन्ना जी” जिनके लोग जेलों पर चले गए ! लोग भूख हड़ताल पर उतर आये ! देश के लिए जान देनो को तैयार “अन्ना “ देश की युवाशक्ति के आदर्श बन चुके है ! लोकपाल बिल के लिए “अन्ना जी” के साथ जिस एकता का अनावरण हुआ है शायद ही कभी पहले हुआ होगा, वो भी खासकर युवाशक्ति में ! जो कभी आपस में भिडे रहते थे वो भी आज सडको पर ह्हाथ में तिरंगा लेकर “अन्ना जी” के समर्थन में उतर चुके है !
ITSins भी उन्ही युवाशक्ति में से एक है जिन्होंने अन्ना जी के समर्थन के लिए उस विश्ल रैली का आयोजन किया जिसमे लगभग 700 छात्र/ छात्रों ने भाग लिया, वो भी किसी कड़ी धुप में दोपहर है 12:30 बजे ! कड़ी धूप में इन्होने रैली इसलिए निकली क्योंकी ये देश को दिखाना चाहते थे की अन्ना आप कमजोर नहीं है “हमारी शक्ती आप के साथ है” ! ITSins ने करीब ३ घंटे की इस रैली में ५ किलोमीटर का रास्ता तय किया ! हाथ में “तिरंगा” और मुख में देशभक्ति के गीत और नारे थे और साथ में देशभक्ति का जज्बा ! कड़ी धूप में रैली निकालने के बाद उन्होंने परिचौक(ग्रेटर नोएडा) में रैली का समापन किया और जल ग्रहण किया ! कई छात्र/छात्राओं ने अपने विचारों में भ्रष्टाचर रूपी कीड़े को खत्म करने की बात कही तो कई ने लोकपाल बिल के जरिये देश विकास की बात कही !कुछ भी इस रैली में कुछ तो था !
ये है देश की युवाशक्ति जो जब चाहे , जो चाहे,जैसे चाहे कर सकती है !! (सकरात्न्मक अथवा नकारात्मक)