बापू के नाम एक पत्र

पूज्यनीय बापू ,

सादर चरणस्पर्श ।

हम इस कर्मभूमि पर दुरुस्त है और आशा करते है की आप भी अपने संसार में दुरुस्त होगे ! आपकी याद में देश सूना सा होता जा रहा है ! कभी ड्राई दे होता है तो कभी सफाई दे ! आपके जन्मदिन को सब अपने अपने हिसाब से यूज कर रहे है !
हाँ एक बात बतानी थी आपको शायद पता नहीं होगी, हमारे इस बार के जो प्रधानमंत्री है वो बहुत ही जान पहचान वाले घुमक्कड़ जिज्ञासा वाले है, मुझे पूरी विश्वास है अगर वो इसी तरह से घूमते रहे तो अपने पांच सालो में कोई नया देश जरूर खोज निकलेगे ! आपकी तरह उनका भी एक सपना था ‘अच्छे दिनो’ का, और उसमे वो सफल भी रहे आज उनके पास सब कुछ है उनका हर दिन किसी नयी जगह पर अच्छा ही होता है !
एक दुःख भरी खबर है बापू, अपने कलाम सर नहीं रहे ! वो भी इस मायावी और बेईमान संसार से दुखी हो गए थे! बांकी सब तो ठीक है बापू मगर अब देश की गरीबी , देश की सुरक्षा , देश के स्वाभिमान , देश के गौरव की अब कोई परवाह नही करता ! हाँ देश में अब बलात्कारो की संख्या भी बढ़ गयी है और सब ठीक है !
देश का काला धन अभी भी काली काली बैंको में पड़ा है बांकी सब ठीक है !
देश में कुछ गरीबो को अब भी खाना नहीं मिलता बापू बांकी सब ठीक है !
आपके के लिए दुखद समाचार है की आपका ''नमक कानून '' निरर्थक सा होता जा रहा है ! आपके द्वारा दिए गए
हथियार ''सत्य'' और ''अहिंषा '' के बारे में तो आपको पता ही होगा की इन हथियारों को तो विदेशियों को बेच दिए है ! आपका रामराज मुझे वास्तविक धरातल में लागू होता मुमकिन नही दिख रहा है ,,क्योकि आज की दुनिया और आज की राजनीती में ''रामराज '' का मतलब कुछ दूशरा ही है ! सब कुछ अच्छा है बापू यहाँ पर
यहाँ न तो न्याय है और न ही समानता और आदर्श आचरण की तो कोई अब बची है बांकी सब ठीक है ! चारो ओर बश एक ही होड़ है: मेरी जात तेरी जात से उची है; मेरा धर्म श्रेष्ठ है; मै तुमसे अच्छा और सच्चा हू....
आपको ये बाते जानकर दुःख तो होगा क्योकि आपका देश आज एक विलक्षण स्थिति में है लेकिन आज यही  सत्य है ,यह सत्यता तो क्षणिक है वास्तविकता तो अद्भुत है ! बापू अब आप का ही सहारा है ,कृपया अपनी शक्तिया हमारे अन्दर शामाहित करे !
अंत में एक दुर्लभ बात बताना चाहूगा की अमेरिकी राष्ट्रपति ''ओबामा दादू' 'आपको खाने पर आमंत्रित करना चाहते थे ! मगर इसी बीच हमारे प्रधानमंत्री जी दो बार उनके साथ खाना खा आये है ! अच्छा ही है आप उनकी कूटनीति से दूर ही है !
धन्यवाद ,पत्र का उत्तर जरूर लिखियेगा..
इंतजार में आपका
अंकुर'

जिंदगी में जो करना है 'बस करो', हौसला रखो परिस्थितियां साथ देने लगती है

कोई दीवाना कहता है कोई पागल समझता है... 
किसी साधारण व्यक्तित्व के लिए कुछ पंक्तियाँ एक असाधारण पहचान बन सकती है, सोचना थोड़ा कठिन लगता है ! मगर एक नाम जो आज सभी से परिचित है, कोई कवि के रूप में जानता है तो कोई समाज सेवी के नाम से, कभी उनके देशभक्ति के गीत मन को झकझोर जाते है तो कभी प्रेम और दीवानगी के गीत आखो में आंसू दिला जाते है ! डॉ. कुमार विश्वास जिनको उनकी कविताओँ ने आज विश्व में एक अलग पहचान दिला दी ! उनका हिंदी के प्रति एक अलग प्यार है, विश्व के कई देशो में हिंदी का परचम उनकी वजह से लहरा रहा है ! 
घर वालो ने इंजीनियरिंग के साथ जीवन को बढ़ाने के लिए कालेज भेजा मगर कुमार विश्वास ने जीवन कही और चुना, कविताओ में, हिंदी में, समाज सेवा में ! रास्ता कठिन था मगर असंभव नहीं, जज्बा और हौसला साथ था जिसके साथ जीवन असंभव भी संभव कर सकता है ! छोटे छोटे कवि सम्मेलनों से कविताये शुरू की और आज देश के आई. आई. टी. एवं आई. आई. एम. समेत हर बड़े कालेज और कंपनी में अपनी कविताओ से लोगो का दिल जीत चुके है, देश के आलावा विदेशो में भी अपनी कविताओ का विगुल कुमार विश्वास ने बजाया है !

  

कविताओ के अलावा डॉ कुमार विश्वास ने देश के कई सामाजिक और राजनैतिक आंदोलनों में देश का साथ दिया ! देश में बदलाव के लिए अन्ना हज़ारे का सामाजिक आंदोलन हो या अरविन्द केजरीवाल का राजनैतिक आंदोलन, कुमार विश्वास हमेशा सारथी की भूमिका में नजर आये ! अपने ओजस्वी भाषणो से कभी जनता को जगरूप किया तो कभी भ्रष्ट नेताओ की खिल्ली उड़ाई , मगर हर लड़ाई में आगे डटे रहे ! 

ऐसे कम लोग होते है जो जिंदगी में जो करना चाहते है किसी भी परिस्तिथि में उसी को अपनाते है और जिंदगी में आगे बढ़ते है कुमार विश्वास उन्ही नामो में से एक है ! जो जिंदगी में चाहा वही किया, इंजीनियरिंग नहीं करनी थी नहीं की, कविताये करनी थी कवितायेँ की, हिंदी में रूचि थी हिंदी पढ़ी और हिंदी को आगे पढ़ाया ! 
किसी भी व्यवसायी के लिए कुमार विश्वास से अच्छा आदर्श कोई नहीं हो सकता
जिंदगी में जो करना है 'बस करो', हौसला रखो परिस्थितियां साथ देने लगती है ! 
घर के सदस्य आज नहीं मानते कल जरूर मानेगे, पैसे आज नहीं है कल जरूर होगे।
किसी की पंक्तियाँ है :

"ख़म थोक ठेलता है जब  नर, पर्वत के जाते पैर उखड़,
मानव जब जोर लगाता है, पत्थर भी पानी बन जाता है."  




चाँद


चाँद
दाग साथ लिये मगर फिर भी बेदाग,
कभी टूटी छतो से टपकता,
कभी बादलो में लुका छुपी खेलता,
कभी सर्दियों में सिकुड़ता,
कभी रास्तो में साथ चलता।
चाँद
हमेशा बचपन से किश्तों में मिला,
कभी रोटी में मिला,
तो कभी रिश्तो (मामा) में मिला,
मोहब्बत के अल्फाजो में मिला,
शहीदो के जनाजो में मिला।
चाँद
अब इश्क की इबादत है
गुमसुम, खोयी रात में
समुन्दर में खोयी मायूसी में
बेसब्री के इन्तजार में
खोये हुए प्यार के इश्तेहार में.
चाँद
मगर अब चाँद डरा है
सब कुछ बिक रहा है
अभी तो चाँद की बस जमीं बिकी है,
अगर चाँद बिका तो ….
सोचो क्या क्या बिकेगा ? क्या क्या बिकेगा ?




#YugalVani

भारत में किसान का मतलब : “बेचारा किसान”, “बीमार किसान”, “गरीब किसान”

एक और किसान ने सबके सामने, फिर से आत्महत्या कर ली ! वैसे तो पहले भी कई किसानो ने आत्महत्या की है मगर इस बार बस नया ये थे की उसने सबके सामने की ! पूरे देश के सामने की, उसको मरते हुए देखने वालो में केवल रैली वाले लोग नहीं थे, उसे टीवी देखने वालो ने, अख़बार पढने वालो ने, सबने... सबने उसकी मौत को सुना, देखा और पढ़ा ! पत्रकारों और राजनेताओ ने उसकी मौत पर राजनीती शुरू कर दी ! कुछ महान लोग तो यहाँ तक बोल बैठे की वो किसान नहीं था ! एक व्यापारी था, उसने अच्छे कपडे पहन रखे थे, पगड़ी का धंधा था उसका, एक गाड़ी भी थी उसके पास, वो किसान कैसे हो सकता है ? बताइए ?
वाह क्या परिभाषा है ‘किसान’ की मेरे देश में... जो फटे-पुराने कपडे पहने वही किसान होता है, जिसके पैर मे प्लास्टिक के काले जूते हो वही किसान होता है, जिसके सर पर मैली पगड़ी हो वही किसान होते है ! जिसके पास लकड़ी की बैलगाड़ी और हल हो वही किसान होता है !
मेरे देश में किसान को कोई हक़ नहीं है वो अच्छे कपड़े पहने, गाड़ी रखे, अच्छे जूते पहने, अच्छे घर में रहे... कोई हक़ नहीं है, किसान का एक अच्छी जिंदगी जीने का !
भारत में किसान का मतलब : “बेचारा किसान”, “बीमार किसान”, “गरीब किसान”...
एक अजीब छवि बना रखी है हमने अपने अन्नदाताओ की, किसान कितनी भी मेहनत करले, उसकी ये छवि बदलती ही नहीं है... या तो हम बदलना ही नहीं चाहते !



कल ‘शहीद’ हुए उस किसान ने अच्छे कपडे पहन रखे थे, इसलिए उसकी मौत पर ‘भी’ उंगलिया उठ रही है, इससे अच्छा है किसान गंदे कपडे ही पहने कम से कम “किसान” तो कहलायेगा, उसे अपने नाम के लिए लड़ना तो नहीं पड़ेगा ! राजनीती वाले उसकी मौत पर राजनीती करने में लग गए, मीडिया वाले ‘शेखीबघारने’ में लग गए !  मौत, मौत होती है , मौत दुखद होती है, मौत में पीड़ा होती है फ़िर वो चाहे किसी की भी हो। जंग में भी अगर दुश्मन मारा जाए तो जीत का जश्न मनाया जाता है, दुश्मन की मौत का नहीं, और गजेन्द्र कोई दुश्मन तो नहीं था, एक किसान था मेरे देश का अन्नदाता था ।
कभी आपने सोचा है, आप हमेशा बड़े बड़े मॉल में जाकर ‘एसी’ में रखी हरी सब्जियां, दाल, आटा और बहुत सारा रशोई का सामान लाते हो, वो भी ‘एसी’ में बिना किसी परेशानी के ! जनाब ये वही चीज़ें हैं जो किसान भरी धूप में कड़ी मेहनत कर अपने खेतों में उगाता है। मॉल मे आपको इन चीजो की चमचमाहट तो खूब दिखती होगी मगर क्या आपको कभी इसके पीछे का किसान का ‘पसीना’ दिखा है ! नहीं !! और तो और अगर वो किसान अपने फटे पुराने कपड़ो के साथ माल में आ जाये तो लोग कितनी बाते सुनाते है उसे, “जाहिल और गंवार” बोलकर बोलकर !
खैर छोडिये किसान तो रोज मरते हो रहते है बस एक और मर गया ! क्या घट गया मेरे इस देश का ! आप आराम से ‘एसी’ में बैठकर टीवी देखिये, कहीं कोई दूसरा किसान आपके लिए खाने का सामान बना रहा होगा कड़ी धुप में, अपने खेत में !


नई किताब

नई किताब 
मतलब एक नई दुनिया 
एक नया चेहरे,
एक नया शहर,
नये नये विचार 
सब कुछ नया, एक-दम नया 
एक नई किताब के साथ आता था
बाबा के साथ पढने को 
मगर,
मगर बस कल तक...
आज वक्त के साथ 
सब गुजर गए 
'बाबा' भी और वो 'किताबे' भी 
कल उस नई किताब के 
पन्नो के 'बीच' 
एक नया 'खिला' हुआ 'फूल' रखा था,
सब तल्लीन थे इकरार में, 
प्यार में 
कभी फूल पन्ने की खुसबू सूंघता
तो कभी पन्ना फूल की खुसबू
मगर,
मगर बस कल तक...
आज... आज, 
बच्चो के हाथ में तो एक नयी 'ई-किताब' है 
जिससे 'बाबा' बेहिसाब और
बच्चे की परेशानियाँ लाजबाब है
'आज' की इस नई किताब के साथ...
परसों तक 'वो' बच्चे 
बिना कलम, बिना दवात और बिना तख्ती 
को जाने... पहचाने 
पेड़ो के पत्तो से कहानियों 
की एक किताब बना लेते थे
अजनबी चेहरों के साथ अजनबी शहर में
मगर आज मुकम्मल है एक नई 'ई-किताब' 
"बाबा" की किताब से बहुत दूर...
‪#‎YugalVani‬

'मोहब्बत' न रही अब

'मोहब्बत'
न रही अब
ख़त्म हो गयी,
मर गयी
इक लाश बन गयी...
अब उसके साथ है
एक चादर
लफ्ज,
अल्फाज
और शायरी की...
'दिल में बाकी थी
जो अर्जियां
सब इन्जार में है
अब दफन होने के...
कल तक जो जिंदगी थी
अब... अब वो मोहब्बत
पड़ी है अकेले लाश बनकर...
लाश से 'अल्फाजो का चद्दर'
इस कदर चिपटा है
मानो इन्ही की मोहब्बत थी
मै, तू  और हम तो बस
बस
परवाने थे,
बस मोहब्बत की खिदमत के लिए
लायक नहीं थे मोहब्बत के.
#YugalVani


वो नन्ही सी यादें

वो नन्ही सी यादें 
न जाने... न जाने कहाँ खो गयी
अंधेरे से उजाले में लाया
संवारा और निखारा था उन्हें
कुछ अंकुरि'त रिश्तों के भरोशे
वो आंगे बढ़ाया था उन्हें...
नन्ही यादें
बिन गम, बिन खता
हर चीज देख मुस्कुराई थी वो,
सपनो को सर पर चढ़ाकर बेठी थी
मगर बस कुछ देर
आसमान में कुछ सपने उड़े भी थे
मगर बस कुछ देर
चाँद सी सजी थी वो यादे... नन्ही
न जाने... न जाने कहाँ खो गयी
'युगल' यादें 'तेरी और मेरी'
यादों में बदल गयी
अब मै अकेला,
यादें अकेली...
दोनों लिपटे है,
एक दूजे के साथ
रात के डर और
पिघली यादो के लबरेज से..
वो नन्ही सी याद
न जाने... न जाने कहाँ खो गयी...
#YugalVani



इंसान, दिल और बारिश

बारिश..
एक बारिश ने
कहा कुछ भी नहीं
ऐसी भी आदते होती हैं
दिल...
मगर दिल ने
सबकुछ सुना
ऐसी भी आदते होती हैं...
बारिश...
बारिश का वो शोर
जिसमे शहर के कुछ घर
शहम कर बैठ गए...
बारिश की वो ठंडक
मानो जैसे समसफ़र के साथ
हम खुद बैठ गए...
इंसान...
बारिश के उस पानी में
कुछ इंसान बेखौफ भीगातें रहे
तो कुछ बस अपने
मोबाईल और पैसे लपेटते रहे...
इंसान, दिल और बारिश
सब मनचले है
अपनी मर्जियों पर चलाते है
अपना कारोबार...
बिन बताए - बेवक्त
आते है और चले आते है
अजीब अदब है
ख़राब लगता है कभी-कभी?
‪#‎YugalVani‬


बचपन की वो ख्वाहिसें...

बच्चे की बचपन की वो ख्वाहिसें.
ऐसी मानो खुले आसमान के परिंदे
मंदिर- मस्जिद, हिन्दू- मुस्लमान
से दूर और नासमझ, एक दम आजाद
खुद में गुल, खुश और बेपरवाह..
बच्चे की बचपन की वो ख्वाहिसें
उड़ने दो इन्हें आसमान की उचाईयों में
हकीकत के पिंजरों से बहुत दूर
जाति-पात और सरहद में कैद न करो इन्हें
उड़ने दो उड़ने दो उड़ानों दो
बच्चे की बचपन की वो ख्वाहिसें...



#YugalVani

'फौजी'

बारूदी बंदूख लिए
खड़ा मौत के बाजार,
रह रहकर ताकता दुश्मन
की हुंकार...
फौजी बनना उसने खुद चुना
दो रस्ते थे उसके सामने
फ़ौज या मौज
उसके सब साथी मौज में है
और वो फ़ौज में...
फौजी कहता है
मेरी किसी से दुश्मनी नहीं है
हालाँकि अब किसी से
दोस्ती भी नहीं है...
युगल तो बस उसकी 'गल' है
उसने पहले अपना घर जलाया
जब तक घर रहेगा,
लौटने की मंसा रहेगी,
कइयो को फ़ौज से मौज में लौटते देखा है
उसने अपने पड़ोस में
घर एक विकराल 'जाल' है...
जोर जोर दहाड़ता है वो फौजी
हम यहाँ शांत सोते है
बेखबर होके
चिंतित होता है वो फौजी
जाग जागकर...




#YugalVani