फाँसी पर हँसते हँसते चढ़ा था, मगर क्या इसलिए... ?

२३ मार्च, तारीख तो सबको याद रहती है, जिनको नहीं रहती है अगल-बगल वालो से या फेसबुक-ट्विटर से पता चल जाता है की आज के दिन १९३१ में किसी ने जान दी थी देश के लिए किसी ने ! हाँ अपना अपना जीवन दिया था इस देश को !
एक दिन अचानक से देश की हालत पता करने वो शहीद सैर पर निकला ! टहलते टहलते शाम हो गयी, किसी डगर से गुजरते हुए उसने एक ‘जमादार’ से पूछा, सब सही है न अब यहाँ, सब लोग आज़ाद है न, हमारी माँ- बहने सुरक्षित है न, खाना पीना मिलता है न सबको अब यहाँ, कोई किसी को लूटता तो नहीं है, किसान आराम से है न अब देश में..... आदि अनेक सवाल उस जमादार से पूंछ डाले !
बिना रोके ‘शहीद’ ने मुस्कुराते हुए बोला अब तो बहुत आगे बढ़ गए होगे हम, बहुत बदल गए होगे हम अब, ८२ साल हो गए, काफी वक्त बदल गया अब, सब मिलजुल कर रहते होगे सब.....
‘शहीद’ और सवाल करते इससे पहले जमादार ने पूंछा कहा घूम रहे हो, कैसी बाते कर रहे हो.... और उसका दिमाग चेहरे पर गया, जमादार मन ही मन सोचने लगा कही देखा है, पहचाना सा चेहरा है.... कही तो देखा है...
आपको कही देखा है’ इतना पूंछते पूछते उसे अचानक से याद आया ये ‘भगत सिंह’ है, उसने अपने बच्चो की किताबो में पढ़ा था !



जमादार बोला “आप तो भगत सिंह हो न, जो हिंदुस्तान के लिए ‘शहीद’ हो गए थे...?”
“हाँ मै भगत सिंह ही हूँ” मुस्कुराते हुए ‘शहीद’ बोले, अब तो सब ठीक है न मेरे देश में... ?
जमादार बोला हाँ साहब सब ठीक तो है, मगर ये “मेरे देश में” समझा नहीं ? अब आप पाकिस्तान के लाहोर में हो...
आपका मुल्क ‘हिदुस्तान’ सरहद के उस पार है !
इतना सुनते ही ‘शहीद’ पलट कर चल दिए, शांत, बिना किसी मुस्कान के ! मन ही मन सोचने लगे किस लिए “शहीद” हुआ था मै ?
चेहरे पर हंसी नहीं थी अब... आखें भीग आयीं थी ....
वोह इतना कमज़ोर नहीं था.. फाँसी पर भी हँसते हँसते चढ़ा था वह ...... पर आज आखें भीग आयीं थी.. जान दी थी उसने.... जान.....

मगर क्या इसलिए ‘जान थी उसने’ ?

न जाने क्यों इतना याद आते है

सुबह की वो छोटी छोटी बातें
छुट्टियों की फिर फिर मुलाकातें
सूरज की रौशनी में जवां इश्क
जिंदगी के बड़े बड़े ख्वाब
और तेरे और मेरे वो अल्फाज
न जाने क्यों इतना याद आते है...
कहीं दूर-दूर घूमने के नमकीन इरादे
कसमो में वो कच्चे कच्चे वादे
तेरी यादो में बिखरे बिखरे दिन
तारीखों के साथ जवां होती उम्मीदे
और रातो के यकीनी सपने
न जाने क्यों इतना याद आते है...
हर गुजरते दिन की यादो से
कोई कहो जरा ठहरो तो
बदलती तारीखों के वक्त से
कोई कहो वक्त बदलो तो
जिंदगी के मेले को कोई बता दो
तुम्हारे बाद खुद भी खो गया हूँ मै यहाँ
और बस तुम इतना सुन लो
तुम्हे बस "प्यार" था मुझसे
मुझे न जाने क्या क्या था की
अब भी खुद को करीने से लगा दूं मै
तुम अब भी,
न जाने क्यों इतना याद आते है...
न जाने क्यों...?



#YugalVani 

न जाने क्यों इतनी उदास है 'वो'

न जाने क्यों इतनी उदास है 'वो'
उसे नहीं पता क्या कितनी खास है 'वो'
उसे तो सिर्फ मोहब्बत है मुझसे
उसे न जाने क्या क्या तलाश है तुझसे
न जाने क्यों इतनी उदास है 'वो' 
ये खेल मोहब्बत का बस
एक 'हम' के एहसास में है
ये न तेरे 'खुद' की साँस में है 
और न ही उसकी प्यास में है...
न जाने क्यों इतनी उदास है 'वो' 
उसे नहीं पता क्या कितनी खास है 'वो'
आसमान के एक 'अधूरे' चांद की
'पूरी' ख्वाहिश में बैठी है क्यों तू ?
खाली मन और निडर वदन लिए,  
क्यों काली रात में बैठी है तू ?
न जाने क्यों इतनी उदास है 'तू'
तुझे नहीं पता क्या कितनी खास है 'तू'




जिंदगी की डगर में रोज खेलते थे तुम
अब 'युगल' न हुआ तो क्या हुआ
तुम ही हम बनकर खेल लो अब ये खेल
उदासी खोकर तुम्हे 'तुम' पाने में मजा आयेगा
तुम्हे नहीं पता क्या कितनी खास थी 'तुम'
आजमा के देख लो नव अंकुर'ण को,
न जाने क्यों इतनी उदास है 'वो'

उसे नहीं पता क्या कितनी खास है 'वो'
#YugalVani

'होली'

'होली'
क्या लिखू तुझ पर,
क्या तस्वीर बनाऊ,
न लफ्ज है और न ही रंग
तेरी खूबसूरती के बयान के लिए...
बचपन में कभी पेन्सिल से
काला गोला बनाकर
पीला रंग भरा था उसमे
जो 'आम' तो कभी 'सूरज'
बन गया था 'युगल'
तब तक यही था रंगों का मायना
मेरे इस संसार का...
फिर बाजार में बिकते दिखे
कागजो में लपेटकर कुछ रंग
गुलाबी, लाल, पीला, हरा
और सुनहरी... सब रंग
एक साथ, एक  दुकान में ऐसे थे
मानो कोई 'परी' रंगों से लिपटी हो
और दुकान के बाहर मानो
पूरे शहर में रंगीन धूप सी बिखर गई हो
किसी ने बताया ये "होली" है...
भींगे भींगे लोग,
मिठाइयों के साथ रंगीन धुप,
हँसते और दौड़ते बच्चे,
रात को होलिका की आग
और दिन में बुजुर्गो संग फाग
बड़ा रंगीन होता है ये त्यौहार, 'युगल'
कुछ रंगीन दिन में रंग नहीं खेल पाते
अगले दिन सड़क पर पड़े रंग छुडाते है
बच्चे टूटी पिचकारिया उठाते है और
अमीरों के यहाँ से कुछ मिठाइयाँ ले आते है
और 'माँ'
'माँ' सर पर घड़ा रख
रोज दूर-दूर से पानी ले आती है
रोज भीग जाती है,
उसकी होली तो रोज ही हो जाती है, 'युगल'    
#YugalVani

सब कहा खो गए ?

सब कहा खो गए ?
कल की ही बात है
यहाँ एक खेत था
एक खलियान,
कच्चा घर और कुआँ था
गोरैया का एक घोसला था
नीम के उस पेड़ में
और आज,
आज न जाने
सब कहा खो गए ?

सुबह - सुबह ही देखा
बहु मंजिल मकान था
हजारो इमारतो के झुंड में,
दिन में 'दिन' तो दिखा
मगर रोशनी में अपना नहीं था कोई
आसमान पर परिंदा न था
मेहंदी की झाड़ियों में रंग न था,
शाम को जब घर गया
ख़ामोशी से डरा खामोश घर
इंतजार में था...
खिड़की खोली तो
छत नदारद थी
तारे तो थे असमान पर
मगर खोये थे कही अंजान रोशनी में...
कल ही की बात है
न जाने...
सब कहा खो गए ?
#YugalVani

आंगन के कोने में पड़ी “खामोश” कुर्सी...

आंगन के कोने में पड़ी “खामोश” कुर्सी...
एक शख्स हर शाम
थक हार कर यहाँ बैठ जाता था 
मिट्टी से सने पांवो को धोकर
अपनी धोती को सवारकर
सुपाड़ी कत्था और पान बड़े चाँव से खता था
इसी आँगन में पड़ी उस कोने की कुर्सी में !

कभी एकदम शांत होकर अख़बार पढता
कभी संगतियो के चेहरो की चमक,
एक शोर तो था मगर बड़ा खामोश सा
एक चहल पहल थी,
कोई अपना लगता था ‘अपना’
जो कभी डाटता था,  चिल्लाता था,  सुनाता था
मगर कुछ भी करो हमेशा ‘अपनाता’ था
इसी आँगन में पड़ी उस कोने की कुर्सी से !

दिन गुजरते गए और कुर्सी ‘खिजती’ गयी,
शोर - शांत होता गया और चिल्लाना - खामोश
सुना था बड़ा लम्बा सफ़र है जिंदगी का 'युगल'
मगर अभी तो जिदगी का अंकुर'ण ही हुआ था
और कुर्सी का बुढ़ापा आ गया,
जो कोने में सिमट गया
बुढ़ापे के ‘वाणी’ की मृत ख़ामोशी.
जो सफ़ेद चादर में सिमट गयी...
अब बस चार दीवारे और एक आँगन है
एक छत के नीचे,
कोने में पड़ी एक अकेली कुर्सी के साथ..."खामोश" ..."खामोश" 

#YugalVani


जंग... जारी है सबकी

जंग,
जारी है सबकी
किसी की जिंदगी से तो
किसी की शर्मिंदगी  से
किसी की खुद से तो
किसी की खुदा से
किसी की जबाब से तो
किसी की सवाल से
मगर जंग
जंग जारी है सबकी
युवा की, विधवा की
साधू की, साध्वी की,
मालिक की, नाबालिक की
पिता की, पति की
सबकी
जंग जारी है सबकी
कभी कुरान से, तो  कभी इमाम से,
कभी भगवान से तो कभी शैतान से
कभी मेंहमान से, तो कभी मेजमान से,
सबसे
जंग जारी है सबकी...
हौसलों की सांसो है
हिम्मत का एहसास है
जिंदगी का सपना है
खुशियों का महकना है
बस यही सब अपना है
इसीलिए
जंग जारी है सबकी...
कुछ जीत जाते है
कुछ हार जाते है
मगर
जिंदगी की इस जंग का
'युगल' अब भी
हारा नहीं, मिटा नहीं
बस थक गया है...
विजय रूपी अंकुर'ण के लिए
जारी है सबकी...
#YugalVani 

लोकतंत्र

“लोकतंत्र” 
जब जब सोया,
क्या गजब सोया,
नेता को सुलाया,
जनता को रुलाया..
लफ्जो के खेल में सबको खिलाया
कभी जुमलो से
तो कभी हमलो से
कभी ख़ामोशी से
तो कभी बेलगाम शोर से
जनता में उम्मीदों को हर रोज खूब जगाया..
बिगडती है बनती है
बनती है फिर बिगडती है
और फिर बिगड़कर बनती है
अजीब लोकतात्रिक सरकार है
जो हर रोज जनता के साथ
एक नया खेल खेलती है ...
फिर हजारो रातो में कभी एक रात
इतिहास का भूगोल बदलता है,
सदियों से सोया लोकतंत्र
खुद के खातिर
एक रास्ता,
एक सफर,
एक हमसफर चुनता है,
ऐसी एक रात,
तारीख बनती है,
इतिहास बनता है,
लोकतंत्र जीतता है,
और इस रात जीतने की भी कोई हद नहीं होती है...
‪#‎YugalVani‬



(Photo Credit: Jagranmudda)

'आम आदमी पार्टी' को भारी-भरकम समर्थन : 'जनता' की उम्मीदों के एक लम्बी लिस्ट...

ऐसी जीत तो नसीब वालो को भी नसीब नहीं होती ! वजन में देखे तो बहुत ही भारी, लम्बाई में बहुत लम्बी, उचाई में बहुत ऊँची और संख्या में बहुत ही ज्यादा ! ऐसी जीत जो हिंदुस्तान के केंद्र से निकली है अच्छे वर्तमान और उज्जवल भविष्य बनाने के लिए प्रेरणादायी है ! भारतीय लोक्तातंत्र की महाराजा जनता ही है जिसे आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में जो भारी-भरकम बहुमत लेकर सिध्ध कर दिया ! आप जीत रही है इसके संकेत तो कई दिनों से मिलने लगे थे लेकिन विरोधी दलों का लगभग पूरी तरह सफाया हो जाएगा यह उम्मीद तो खुद आप नेताओं तक को नहीं थी। किसी के लिए एक ‘विजय’ तो किसी के लिए एक परिवर्तन, मगर दिल्ली के लिए एक अच्छी सरकार की बस एक चाह... दिल्ली की जनता पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान जिस प्रयोग को शुरू किया था उसे इस बार वह पूरे दिल से सिरे चढ़ाना चाहती थी। कुछ महीनो पहले एक पार्टी को असमान पर पहुचाया तो इस बार बुरी तरह दिल्ली से अस्तित्व ही ख़त्म कर दिया ! इतना बड़ा समर्थन मिलने का हाल-फिलहाल का कोई उदाहरण हमारे सामने नहीं है। भाजपा यह कह सकती है कि प्रतिशत के मामले में उसे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन सच यही है कि जिस समय दिल्ली में ध्रुवीकरण हो रहा था उसका मत-प्रतिशत अपनी जगह ठिठका खड़ा था। कम से कम दिल्ली में तो भाजपा नए मतदाता वर्गों को अपने साथ जोड़ने में नाकाम रही। लेकिन कांग्रेस में तो अपने डूबते जहाज को बचाने की बेचैनी भी नहीं दिखी !



मै अपनी नजर से देखू तो अरविंद केजरीवाल को मिलने वाला यह भरपूर समर्थन, दिल्ली की जनता की उम्मीदों की लिस्ट है ! इतने भारी मत प्रतिशत का अर्थ है कि उन्हें तकरीबन सभी वर्गो और क्षेत्रों के मतदाताओं ने भारी उम्मीद बांध कर वोट दिए हैं। हर वर्ग और हर क्षेत्र की उनसे बांधी गई उम्मीदें अलग-अलग हैं, यही वह जगह है जहां से उनकी समस्या शुरू हो सकती है। कोई विपक्ष नहीं, कोई परेशां करने वाला नहीं बस एक परेशानी होगी तो केंद्र सरकार का समर्थन ! और अगर इस बार जनता की उम्मीदों में खरे नहीं उतरे तो, जनता है जीरो से हीरो और हीरो से जीरो बनाने में वक्त नहीं लगाती ! सबसे बड़ी मुश्किल घोषणापात्र के वादे है, इन वादों में हर वर्ग को उम्मीदे है भ्रष्टाचार का मुद्दा है जिससे सत्ता हासिल करना आसान हो सकता है लेकिन भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का काम काफी जटिल होगा ! वास्तव में आप कितना कामयाब होगी, अभी नहीं कहा जा सकता मगर पुराने राजनैतिक दलों से अच्छी होगी इतना जरुर कह सकते है ! दिल्ली के इन नतीजों का असर आने वाले समय में भारतीय राजनीति में दिखाई पड़ सकता है। बिहार और उत्तर प्रदेश के चुनाव जल्दी ही आने वाले है ! बिहार के विधानसभा चुनाव तो इसी साल दिसंबर में हैं और उसके लिए बिसात भी बिछनी शुरू हो गई है। मांझी और नितीश कुमार का खेल, लालू के पंगे सब शुरू हो चुके है ! दिल्ली  चुनाव से देश के प्रधानमंत्री (भाजपा प्रचारक) नरेंद्र मोदी को बहुत उम्मीद थी, मगरनकारात्मक परिणामो ने सब धुंधला कर दिया ! बिहार और उत्तर प्रदेश के चुनावों को भी वे अपनी पुरानी शैली और अपने पुराने रुतबे से ही लड़ना चाहेंगे ! लेकिन इस बार जब वे मैदान में उतरेंगे तो अक्षत विजय गाथा वाले नायक नहीं होंगे। दिल्ली में भाजपा की हार उसके विरोधियों को नया हौसला तो देगी ही। और अगले साल तो कई विधानसभाओं के चुनाव होने हैं।

आज आप के मयंक गाँधी ने बोल भी दिया की आगे के कुछ समय वो एमसीडी के चुनाव लड़ेगे ! अब यह लगभग  भी तय है कि दिल्ली की जीत के बाद आम आदमी पार्टी और अरविन्द केजरीवाल अपने प्रयोग को अखिल भारतीय स्तर पर आजमाने के लिए भी जुटेगी। खुद पिछले लोकसभा में नाकाम रहने के बाद और फिर देश में मोदी सरकार की असफलताओ के बाद यह ध्यान रखने की बात है कि दिल्ली में आप को असली कामयाबी अपने दूसरे प्रयास में ही मिली है ! जिससे भाजपा की तरफ जनता की नाराजगी और आप की तरफ झुकता लगाव एक मजबूत लोकतंत्र के अंकुरण का प्रतीक है ! 

मोदी जी आत्ममुग्धता से बाहर निकलकर 'देश चलाओ', 'भाजपा' नहीं...

एक कहावत है ‘कर्म करो फल की इच्छा मत करो’, मगर कुछ लोग पहले फल सोचकर कर्म करना शुरू करते है और किसी भी तरह शाम-दाम-दंड का प्रयोग करके उस फल को प्राप्त करने की कोशिश करते है !
किस्सा हल ही के दिल्ली विधान सभ चुनाव का है वैसे पीछले चुनाव में तो तीन बड़े राजनैतिक दल मैदान थे मगर इस बार बस नाम के लिए तीन थे मैदान में बस दो ही थे भाजपा और आप, तीसरा दल कांग्रेस पहले ही हार मन चूका था बस अस्तित्व के लिए चुनाव लड़ना पड़ा है उन्हें ! चुनाव और चुनाव प्रचार में कई रंग दिखे कभी ‘इमाम’ के नाम से राजनीती हुयी तो कभी ‘आवाम’ के नाम पर ! कभी चंदे के लिए राजनीती हुयी तो कभी तेरी पार्टी का धन ज्यादा काला है मेरी पार्टी का कम ! कभी दूसरे दलों के सदस्यों को ‘भेदा’ गया तो कभी खुद के दलों के ! कभी किसी को सप्ता के लिए राजनीती में लाया गया तो कभी किसी को सप्ता की वजह से निकाला गया ! आरोप और प्रत्यारोप का खेल तो पहले का ही है मगर इस बार नाबालिक लड़को और और खांसी जुखाम तक पहुच गया ! अजीब सा खेल, खेल रही थी पिछले कुछ महीनो से जिसका आनंद टीवी मीडिया से लेकर अख़बार ने, जनता से लेकर पत्रकार और बच्चों से लेकर कलाकार सबने लिए ! सबने अपनी अपनी रोटियां पका हुआ तवा देखाकत खूब सेंकी !
परिणाम चाहे जो भी आए, लेकिन इस चुनाव के दौरान मैंने साफ तौर पर महसूस किया की एक व्यक्ति सबसे ज्यादा परेशां था, पता नहीं उसे यहाँ भारत का प्रधानमंत्री कहूँ या भाजपा का प्रचारक... नरेंद्र मोदी !!
पूरे चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा भ्रमित रही कभी बेदी को भेदकर दिल्ली का चक्रव्यूह भेदना चाहा तो कभी हर्षवर्धन, जगदीश मुखी, विजय गोयल के साथ क्रीड़ा करती रही ! मगर इस बार जातिवाद और क्षेत्रवाद का खेल थोडा फीका रहा ! दिल्ली में 40 फीसदी मतदाता बिहार और उत्तर प्रदेश के प्रवासी हैं। इनमें से ज्यादातर दलित एवं पिछड़ी जातियों के हैं, जो स्वरोजगार में लगे हैं। इस बात को भाजपा नेता भी स्वीकार करते हैं कि इस वर्ग के ज्यादातर लोग आप और अरविंद केजरीवाल के साथ हैं ! मगर लोकसभा चुनाव में यही वर्ग था जिसके कारण मोदी जी केंद्र तक पहुच सके थे ! चुनाव से संबधित सभी प्रचार प्रसार में मोदी जी लोहिया के समाजवाद का स्मरण करने लगे थे मगर उनके लिए किये गए वादों को कभी पूरा नहीं किया जिससे ये पूरा वर्ग इनसे खफा हो चूका था !
मै यहाँ बताना चाहूँगा मोदी जी की ये चिंता बस दिल्ली के लिए नहीं है अगर दृश्य यही रहा तो दिसंबर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने से पहले गंभीर आत्मनिरीक्षण करना होगा, और यही उत्तर प्रदेश के लिए करना होगा वर्ना हर-हर मोदी हर-हर हार में तब्दील हो सकती है !





मेरा ऐसा मानना है कि मोदी जी लोकसभा चुनाव में मिले बहुमत से उपजे अपनी सरकार के बढ़ते अहंकार का उसी तरह शिकार हो सकते हैं, जिस तरह राजीव गांधी 1985-86 में हुए थे। इस अहंकार का एक बड़ा कारण है कि सरकार ने अपने निष्ठावानों की तुलना में अन्य लोगों की बात सुननी बंद कर दी है। इतिहास हमें बताता है कि सियासत का यह पुराना रोग है, लेकिन जहां तक राजग सरकार की बात है, तो इसे यह रोग जल्दी हो गया है।

१० फरवरी को आने वाला दिल्ली राज्य के चुनावो का परिणाम अगर अनुमान के मुताबिक हुआ तो भाजपा प्रचारक (देश के प्रधानमंत्री) मोदी जी  के लिए पहली चेतावनी साबित हो सकते हैं कि वह हाल के विधानसभा चुनावों में मिली भाजपा की जीत के बाद अपने छवि प्रबंधकों द्वारा निर्मित 'बढ़ती लोकप्रियता की धारणा' से अतिशीघ्र बाहर आ जाएं। मोदी जी भारतीय राजनीति में चीजें तेजी से बदलती हैं, जनता है सब जानती है । थोडा आलसी है राजनीती से दीओर भागना चाहती है, मगर एक बार उंगली कर दी तो शेर बन जाती है अपना हक़, हक़ से छीनती है ! मोदी जी किरण बेदी भाजपा के ब्रम्हास्त्र नहीं बल्कि भाजपा भेदी साबित हुयी ! अपनी आत्ममुग्धता से बाहर निकलो ! अपने और अपनी सरकार के कामकाज का तटस्थतापूर्वक आकलन करो आपको देश चलाना है भाजपा नहीं !